{"_id":"6982575114860d82750196af","slug":"those-celebrating-braj-holi-should-not-face-any-difficulties-mathura-news-c-29-1-mtr1022-515510-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: ब्रज की होली खेलने वालों को नहीं हो कोई दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: ब्रज की होली खेलने वालों को नहीं हो कोई दिक्कत
विज्ञापन
मथुरा महाशिवरात्रि और होली के त्योहारों के मद्देनजर मंगलवार को जिलाधिकारी और एसएसपी ने कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही त्योहारों के अनुरूप सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए भी कहा गया। कहा कि ब्रज की होली मनाने आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह ने बताया कि महाशिवरात्रि 15 फरवरी को मनाई जाएगी।
बरसाना में 24 फरवरी को लड्डू होली तथा 25 फरवरी को लट्ठमार होली होगी। 26 को नंदगांव में लट्ठमार होली होगी। 27 को श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर एवं श्री बांके बिहारी जी मंदिर में होली होगी। 28 को गोकुल में छड़ीमार होली, 3 व 4 मार्च को ग्राम फालैन में जलती हुई होली से पंडा का निकलना तथा 5 मार्च को दाऊजी जी का हुरंगा होगा।
डीएम ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए समस्त ट्रांसफार्मर एवं विद्युत के खंभों की प्लास्टिक रैपिंग करें तथा लटके हुए तारों को दुरुस्त करवाएं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि महत्वपूर्ण मार्गों पर एंबुलेंस व आपातकालीन स्थिति के लिए हॉस्पिटल चिह्नित करें।
विज्ञापन
एसएसपी श्लोक कुमार ने एसपी यातायात को निर्देश दिए कि पर्वों से पूर्व रूट डायवर्जन सुनिश्चित करें। सभी क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शांति समितियों की बैठक करें।
महाशिवरात्रि के दृष्टिगत शिव मंदिरों पर भीड़ नियंत्रण के संबंध के समस्त उप जिलाधिकारी को जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि पर्व से पूर्व मंदिरों का निरीक्षण करें। उन्होंने गड्ढामुक्त सड़कें, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, सुगम यातायात, सुरक्षा व्यवस्था आदि के लिए निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने समस्त पार्किंगों में पेयजल, शौचालय, रैंप, लाइटिंग, दिशा सूचक चिह्न आदि लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यमुना के घाटों पर बैरिकेडिंग व्यवस्था करें।
बैठक में ए़डीएम प्रशासन अमरेश कुमार, एसपी ग्रामीण सुरेशचंद्र रावत, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग गुलवीर सिंह, एसडीएम छाता वैभव गुप्ता, जिला विकास अधिकारी गरिमा खरे, जिला पंचायत राज अधिकारी धनंजय जायसवाल आदि मौजूद रहे।
मंडलायुक्त ने किया निरीक्षण, नीम करोरी में किए दर्शन
नवनियुक्त मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को मथुरा वृंदावन का दौरा किया। उन्होंने अधिकारियों को त्योहारों के मद्देनजर तैयारियां करने के निर्देश दिए। इसके बाद वृंदावन में बाबा नीम करोरी आश्रम में पहुंचकर दर्शन किए।