फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   This time four auspicious yogas are being made on Basant Panchami 2023

Basant Panchami: बन रहे चार शुभ योग, विशेष दिन, तिथि और खास नक्षत्रों के एक साथ होने पर बनता है सिद्ध योग

Wed, 25 Jan 2023 07:07 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 25 Jan 2023 07:07 PM IST
सार

वर्ष 2023 में होने वाला बसंत पंचमी पर्व बेहद खास है। क्योंकि इस बार चार विशोष योग बन रहे हैं। इस दौरान पूजा पाठ करने से पुण्य की प्राप्ति होती है।
 

विज्ञापन
This time four auspicious yogas are being made on Basant Panchami 2023
बसंत पंचमी 2023 - फोटो : amar ujala

विस्तार

ज्योतिष के अनुसार इस बार की बसंत पंचमी बेहद ही खास है। इस बार 26 जनवरी के दिन गणतंत्र दिवस के साथ बसंत पंचमी का पर्व भी मनाया जाएगा। इस दिन कई शुभ योग बन रहे हैं। इनमें मां सरस्वती की पूजा करना बहुत ही शुभ माना गया है। 

विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य आलोक गुप्ता ने बताया कि इस बार बसंत पंचमी पर चार शुभ योग बन रहे हैं। बसंत पंचमी पर बनने वाले शुभ मुहूर्तों में सर्वार्थसद्धि योग, शिव योग, रवि योग, सिद्ध योग सोने में सुहागा है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी बसंत पंचमी के दिन से शुरू कर सकते हैं। बसंत पंचमी एक अबूझ-मुहूर्त होता है, इसमें कोई भी कार्य किया जा सकता है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बसंत पंचमी के दिन बनने वाला रवि योग तब बनता है, जब चंद्रमा सूर्य से 4 नक्षत्र की दूरी पर होता है। इसलिए बसंत पंचमी के दिन इस योग में पूजा पाठ करने से प्रतियोगी छात्रों को सफलता मिलती है। ज्योतिष के अनुसार शिव योग का निर्माण तब होता है जब नवें भाव का स्वामी ग्रह दसवें भाव तथा दसवें भाव का स्वामी ग्रह पांचवें भाव में हो। यह बहुत ही शुभ योग है। इस दौरान पूजा पाठ करने से पुण्य की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आलोक गुप्ता ने बताया कि विशेष दिन, विशेष तिथि और खास नक्षत्रों के एक साथ होने पर बनने वाले योग को सिद्ध योग कहा जाता है। माना यह भी जाता है कि इस योग में शुरू किए गए कार्यों में निस्संदेह सफलता मिलती है। वसंत पंचमी पर इस योग के बनने से इस दिन को बेहद ही खास माना जा रहा है। 

बसंत पंचमी पर पूजा 

इस दिन माता सरस्वती की पूजा करने के दौरान पीले रंग के कपड़े पहनें। इसके अलावा इस दिन घर में पीले व्यंजन पकाना बहुत शुभ माना जाता है। मां सरस्वती को पूजा में केसर, पीले फूल, हल्दी, पीले रंग की मिठाई अर्पित करने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed