फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   thieves took off coils of female devotees who came to see Radharani In Mathura

Mathura News: राधारानी के दर्शन करने आईं महिला श्रद्धालुओं के उड़ाए कुंडल, पूर्णमासी मेले पर उमड़ी अपार भीड़

Mon, 05 Jun 2023 09:45 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 05 Jun 2023 09:45 AM IST
सार

मथुरा में टप्पेबाजों ने राधारानी के दर्शन करने आईं महिला श्रद्धालुओं के कुंडल पार कर दिए। पूर्णमासी मेले पर यहां अपार भीड़ उमड़ी थी। इसी का फायदा उठाकर टप्पेबाजों ने घटना को अंजाम दिया।

विज्ञापन
thieves took off coils of female devotees who came to see Radharani In Mathura
थाना मांट, मथुरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में राधारानी मंदिर पर प्रत्येक पूर्णमासी पर विशाल मेले का आयोजन होता है। यहां दर्शन करने आईं दो महिला श्रद्धालुओं ने चोरों ने कुंडल उड़ा लिए। पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत थाना मांट में की है। इस मामले में पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन

महिला श्रद्धालु के उड़ा दिए कुंडल

घटना मांट थाना क्षेत्र की है। यहां अलीगढ़ जिले के खैर कस्बा के सवाई रघुनाथपुर मोहल्ला की रहने वाली ममता अपने पति राजकुमार व रिश्तेदारों के साथ दर्शन करने के लिए राधारानी मंदिर आईं थीं। मंदिर में दर्शन करते समय भीड़ का फायदा उठाते हुए चोरों ने उनके कुंडल खींच लिए। जानकारी होने पर महिला ने शोर मचाया। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- संबंध नहीं बनाने की इच्छा भी है बीमारी: घबराएं नहीं, इलाज संभव है, पढ़ें विशेषज्ञों की सलाह, कारण और लक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कर रही मामले की जांच

सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक संदिग्ध को पकड़ा। इसके कुछ देर बाद ही हाथरस निवासी महिला कुंडल भी चोरों ने उड़ा लिए। पुलिस ने पूरे मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। थाना प्रभारी सचिन कुमार ने बताया कि मामले में जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed