फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   thieves gave lift to couple and ran away with bag full of jewelery and cash In Mathura

Mathura News: लिफ्ट देकर दंपती को वैन में बैठाया...रास्ते में उतारा और जेवरात-नकदी से भरा बैग लेकर फुर्र

Tue, 12 Sep 2023 10:53 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 12 Sep 2023 10:53 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में लिफ्ट देकर दंपती को चालक ने वैन में बैठाया। रास्ते में ही उतार दिया और उनका जेवरात-नकदी से भरा बैग लेकर फुर्र हो गए। 

विज्ञापन
thieves gave lift to couple and ran away with bag full of jewelery and cash In Mathura
मथुरा पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीर्थनगरी मथुरा के जैत थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहन का इंतजार कर रहे कासगंज के एक परिवार को गंतव्य तक पहुंचाने का झांसा देकर वैन चालक ने गाड़ी में बैठा लिया और रास्ते में ही आनन-फानन उतारकर वैन भगा ले गया। पीड़ितों का बैग वैन में ही रहा गया, जिसमें नकदी और जेवर थे। पुलिस ने इस मामले में सोमवार को मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पीड़ित विनोद कुमार सोलंकी पुत्र स्वः लाखन सिंह सोलंकी निवासी आवास विकास कॉलोनी, कासगंज ने बताया कि वह अपनी पत्नी सर्वेश के साथ भिवाड़ी, हरियाणा से रोडवेज बस में मथुरा आया था। यहां से कासगंज जाने वाली बस में सवार होना था। बस चालक ने छटीकरा फ्लाईओवर के पास मथुरा की तरफ उतार दिया। वह वाहन के इंतजार में खड़े थे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Firozabad: रॉन्ग साइड से आ रही बाइक से भिड़ने के बाद पलटा ऑटो, दो की मौत हो गई; जबकि महिला की हालत नाजुक
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी समय एक वैन आई, जिसमें चालक के अलावा एक अन्य पुरुष और दो महिलाएं पहले से सवार थीं। वैन चालक ने बस अड्डे पर छोड़ने की बात कहते हुए उसे बैठा लिया। छटीकरा चौराहा से महज 500 मीटर आगे चलते ही उसने वैन को रोक लिया। एआरटीओ द्वारा चेकिंग किए जाने का हवाला देकर आनन-फानन में उतार दिया। वह अपने बैग वैन से निकाल पाते, इससे पहले ही चालक व उसके साथी वैन लेकर भाग गए। बैग वैन में ही रह गया। इसमें पत्नी के जेवरात संग नकदी, जरूरी दस्तावेज रखे हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed