{"_id":"69542ddb7e3f53a9c70508f3","slug":"thieves-are-taking-advantage-of-the-dense-fog-mathura-news-c-369-1-mt11009-140463-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: घने कोहरे का फायदा उठा रहे हैं चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: घने कोहरे का फायदा उठा रहे हैं चोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। घने कोहरे का फायदा उठाकर चोर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। हाईवे और कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने नकदी समेत लाखों रुपये के जेवर व सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने एक घटना का खुलासा कर दिया है।
हाईवे के गिरधपुर क्षेत्र में बलदेव सिटी निवासी धर्मवीर उर्फ सोनू ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि 27 दिसंबर को वह घर का ताला लगाकर परिवार के साथ साढ़ू के यहां गए थे। उसी रात पड़ोसी ने सूचना दी कि उनके घर का ताला टूटा पड़ा है। वह घर पर पहुंचे तो सामान बिखरा मिला, अलमारी से जेवर, एलईडी टीवी समेत अन्य सामान गायब मिला। चोर 50 हजार रुपये की नकदी समेत 10 लाख रुपये के जेवरात चोरी कर ले गए। पुलिस ने साक्ष्य एकजुट किए और घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले।
सीओ प्रभारी संदीप सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से चोरों की शिनाख्त की जा रही है। इधर, कोतवाली के डैंपियर नगर में चोरों ने बीते दिनों एक स्टोर का ताला तोड़कर लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। चोर स्टोर से मोबाइल, टोटियां, इन्वर्टर समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। कोतवाली पुलिस ने सोमवार को घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी गिरफ्तार किया है।