{"_id":"63d035e798e5a22c9648c17b","slug":"thief-caught-with-cash-worth-rs-3-5-lakh-mathura-news-mtr527489558-2023-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: साढ़े तीन लाख रुपये की नगदी सहित चोर पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: साढ़े तीन लाख रुपये की नगदी सहित चोर पकड़ा
विज्ञापन
वृंदावन। केशवधाम चौकी के अंतर्गत कोषदा मंदाकिनी के सेल्स ऑफिस में रविवार की रात हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से साढ़े तीन लाख रुपये की नगदी और तमंचा बरामद किया है। पकड़े गए युवक को जेल भेज दिया है।
कोतवाली परिसर में पत्रकारों को जानकारी देते हुए सीओ सदर प्रवीण मलिक ने बताया कि रविवार की रात एक युवक ने कोषदा मंदाकिनी बिल्डर्स के सेल्स ऑफिस में रखे लॉकर से करीब चार लाख रुपये की नगदी चोरी कर ली थी। सुबह जब मैनेजर हरीबाबू शर्मा ने लॉकर खुला देखा तो पुलिस को चोरी की जानकारी दी। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला।
फुटेज के आधार पर संदिग्ध युवक की तलाश शुरू कर दी गई। हुलिए के आधार पर प्रेमसिंह निवासी गांव सुनरख को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से साढ़े तीन लाख रुपये और तमंचा बरामद कर लिया है। प्रेम सिंह रात में कार्यालय के कांच का गेट तोड़कर अलमारी में रखे लॉकर को ले गया। थोड़ी दूर पर खेत में लॉकर को तोड़कर उसमें से रुपये निकाल लिए और लॉकर को वहीं फेंक गया था। संवाद