फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   They show up in the morning to clean the Yamuna, fulfilling their responsibility.

Mathura News: जिम्मेदारी निभाने पहुंच जाते हैं सुबह यमुना साफ करने

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
They show up in the morning to clean the Yamuna, fulfilling their responsibility.
यमुना की सफाई करते हुए ब्रजरक्षक टीम के सदस्य।
वृंदावन। सुबह जब लोग नींद से जागने के बाद अपने दैनिक कामकाज की तैयारी कर रहे होते हैं, उसी समय तीन दोस्त हाथों में सफाई का सामान लेकर यमुना किनारे पहुंचकर सफाई कार्य में जुट जाते हैं। यह सिलसिला उनकी रोज की दिनचर्या का हिस्सा बन चुका है। उनका मानना है कि यमुना को साफ रखने की जिम्मेदारी केवल नगर निगम या प्रशासन की नहीं है। ब्रज में रहने वाले हर व्यक्ति और श्रद्धालु को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी।
विज्ञापन


यमुना की स्वच्छता के लिए यह अनूठी पहल रामू ब्रजवासी, यश ब्रजवासी और दिगंबर ब्रजवासी ने शुरू की है। तीनों ने मिलकर ब्रज रक्षक नाम से एक ग्रुप बनाया है। फिलहाल ग्रुप में तीन साथी हैं लेकिन उनका विश्वास है कि धीरे-धीरे कारवां बढ़ता चला जाएगा। तीनों दोस्तों में दो रेस्टोरेंट संचालक और एक प्रॉपर्टी डीलर हैं। अपने कारोबार से समय निकालकर तीनों सुबह यमुना किनारे की सफाई में जुट जाते हैं।
विज्ञापन

यमुना किनारे फैली पॉलिथीन, प्लास्टिक, कूड़ा-कचरा और अन्य गंदगी को साफ करते समय तीनों ने बताया कि सिर्फ शिकायत करने से समस्या खत्म नहीं होगी। यह भगवान श्रीकृष्ण की लीला भूमि है। यहां देश-दुनिया से श्रद्धालु आते हैं। ऐसे में यहां गंदगी देखकर मन दुखी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed