फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   There will be tight security on December 6th, with drone surveillance.

Mathura News: छह दिसंबर को रहेगी कड़ी सुरक्षा, ड्रोन से होगी निगरानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
There will be tight security on December 6th, with drone surveillance.
फ्लैग मार्च करते डीआईजी शैलेश पांडे व एसएसपी श्लोक कुमार।
मथुरा। विवादित ढांचे की बरसी पर छह दिसंबर को जिले में कड़़े सुरक्षा प्रबंध रहेंगे। डीआईजी शैलेष पांडेय ने बृृहस्पतिवार को पुलिस लाइन सभागार में बैठक करके कड़ी निगरानी के निर्देश दिए। शहर को जोन व सेक्टरों में बांटकर मजिस्ट्रेट तैनात किए जाएंगे। ड्रोन कैमरों से निगरानी रखी जाएगी। आगरा जोन के जिलों से फोर्स को यहां तैनात किया जाएगा। पीएसी व अन्य सुरक्षा बलों की कंपनियां भी लगाई गई हैं। बृहस्पतिवार को डीआईजी, एसएसपी, सिटी सिटी ने फोर्स के साथ श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही जामा मस्जिद इलाके, गोविंद नगर, कोतवाली के प्रमुख बाजारों में पैदल मार्च निकाला।
विज्ञापन


छह दिसंबर को जहां हिंदूवादी संगठन शौर्य दिवस के रूप में मनाते हैं। शौर्य यात्राएं निकालते हैं। वहीं मुस्लिम संगठन काला दिवस मनाते हैं। पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। डीआईजी ने कहा कि किसी भी तरह की नई परंपरा की इजाजत नहीं दी जाए। एसएसपी ने बताया कि शहर को जोन और सेक्टरों में बांटकर मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है। थानावार ड्यूटियां आवंटित की गई हैं। धर्मस्थलों के आसपास सुरक्षा बढ़ाई गई है। संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पुलिस लगातार पैदल गश्त कर रही है। उन्होंने बताया कि इस दिन विभिन्न आयोजनों के नाम पर किसी तरह की अशांति पैदा करने वाले लोगों को पाबंद भी किया गया है। खुफिया एजेंसियां भी इस दिन संवेदनशील इलाकों में पूरी तरह सक्रिय रहकर काम करेंगी। आरआरएफ, पीएसी सहित अन्य सुरक्षा बलों के जवानों को संवेदनशील इलाकों में तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed