{"_id":"6855bc7e02cbcc2c3a0b9d3c","slug":"there-will-be-relief-from-the-power-cuts-the-system-will-be-smart-mathura-news-c-369-1-mt11009-131397-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: बिजली की आंख-मिचौली से मिलेगी राहत, स्मार्ट होगी व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: बिजली की आंख-मिचौली से मिलेगी राहत, स्मार्ट होगी व्यवस्था
विज्ञापन
मथुरा। विजन-2030 के तहत जिले की बिजली व्यवस्था सुदृढ़ होगी। नए विद्युत उपकेंद्र बनेंगे और स्मार्ट मीटरों के साथ-साथ जर्जर विद्युत तारों को बदला जाएगा। साथ की कई उपकेंद्रों की क्षमता बढ़ेगी। इससे बिजली की आंख मिचौली से परेशान उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी और निर्बाध बिजली आपूर्ति हो सकेगी।
विजन-2030 के मथुरा-वृंदावन को पर्यटन हब के रूप में विकसित करने की मंशा है। पांच सालों में भगवान श्रीकृष्ण की जन्म और लीलास्थली के रूप में मथुरा-वृंदावन परिक्षेत्र के विकास के लिए लगभग 30 हजार करोड़ रुपये की लागत से 195 परियोजनाएं धरातल पर उतारने की तैयारी है। इसके अलावा जलापूर्ति, सीवर व्यवस्था, स्वच्छता के साथ-साथ जिले की विद्युत व्यवस्था को भी सुदृढ़ करने की योजना है।
इसके तहत जिले में नए उपकेंद्र बनेंगे और कुछ उपकेंद्रों की क्षमता में बढ़ोतरी की जाएगी। ताकि निर्बाध विद्युत आपूर्ति हो सके। वहीं जर्जर तार व पोलों को बदला जाएगा और स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। साथ ही अन्य व्यवस्थाओं को भी दुरुस्त किया जाएगा। इसके अलावा मथुरा-वृंदावन में बिजली की भूमिगत लाइन डालने की भी शासन की मंशा है। ताकि आंधी और तेज बारिश में ठप न हो सके। इसके लिए विजन-2030 के तहत उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने योजना बनाई है।
विज्ञापन
सीईओ एसबी सिंह ने बताया है विजन-2030 में जिले की विद्युत व्यवस्था सुदृढ़ करने की योजना भी शामिल हैं। 559 करोड़ रुपये की लागत से विद्युत व्यवस्था सुगम की जाएगी। ताकि निर्बाध बिजली आपूर्ति हो सके।
-- -
कई अन्य योजनाएं भी धरातल पर उतरेंगी
जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह ने बताया है कि पांच सालों में जिले को पर्यटन हब के रूप में विकसित करने के लिए सैकड़ों योजनाएं तैयार की गई हैं। इनमें कुछ परियोजनाओं पर शासन से मंजूरी मिल गई है, जबकि कुछ योजनाएं स्वीकृति के लिए अधर में लटकी हैं। हालांकि अधिकतर योजनाएं मंजूर हो चुकी हैं। इन्हें धरातल पर उतारने की तैयारी जारी है।