फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   There will be programs at every booth on BJP's foundation day

Mathura News: भाजपा के स्थापना दिवस पर प्रत्येक बूथ पर होंगे कार्यक्रम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Apr 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
There will be programs at every booth on BJP's foundation day
मथुरा। भाजपा के स्थापन दिवस की तैयारियां तेज हो गई हैं। बृहस्पतिवार को पुष्पांजलि स्थित कार्यालय पर पदाधिकारियों ने स्थापना दिवस को खास बनाने के लिए घर-घर झंडा व बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


मंथन के दौरान बतौर मुख्य अतिथि एमएलसी अशोक कटारिया ने कहा है कि 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस मनाया जाएगा। जिले के प्रत्येक बूथ पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही कार्यालय पर बैठक भी होगी। जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय, महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने कहा है कि 6 अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस पर कार्यालय समेत कार्यकर्ता अपने घरों पर भी पार्टी का झंडा लगाकर उत्सव मनाएं। 7 अप्रैल को प्रत्येक बूथ पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय और भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी।
विज्ञापन


14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई जाएगी। मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी ने बताया है कि 8 से 9 अप्रैल को प्रत्येक विधानसभाओं में सक्रिय सम्मेलन होगा। पूर्व महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी, कुंज बिहारी चतुर्वेदी, श्याम शर्मा, अवधेश उपाध्याय, संजय शर्मा, अंकुर अग्रवाल, विजय शर्मा, देवेंद्र शर्मा, ज्ञानेंद्र सिंह, ब्लॉक प्रमुख अनिल सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed