फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   There was chaos due to the clash of two stray bulls, accident was averted

Mathura News: दो आवारा सांड़ों के भिड़ंत से मची अफरा तफरी, हादसा टला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
There was chaos due to the clash of two stray bulls, accident was averted
मथुरा। कस्बा सौंख में लड़ते सांड़। - फोटो : mathura
सौंख (मथुरा)। कस्बे में सोमवार सुबह दो सांड़ों की लड़ाई से बाजार में अफरा-तफरी मच गई। करीब 10:30 बजे शेड का मठ तिराहा स्थित बाजार में सांड़ों की भिड़ंत हो गई। दुकानदार और सामान खरीद रहे लोग बचने के लिए इधर-उधर भागने लगे। सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गया और लोगो का आवागमन रुक गया।
विज्ञापन


सांड़ों ने दुकानदारों के तख्त आदि सामान पलट दिया। एक किसान की भैंसा गाड़ी पलट दी, भटूरे विक्रेता मनोज कुशवाह का सामान फैला दिया। लोगों के एकत्रित होकर दोनों सांड़ों को भगाया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सभासद भावना देवी व सौरभ सिंघल ने जिला प्रशासन से निराश्रित गोवंश की समस्या के समाधान की मांग की है। चेयरमैन योगेश लंबरदार का कहना है कि गोवंश को जल्द गोशाला पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed