फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   There was chaos due to lack of electricity

Mathura News: बिजली न आने से मचा हाहाकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
There was chaos due to lack of electricity
मथुरा। बिजली न आने से लोगों में हाहाकार मचा है। फॉल्ट व मरम्मत के नाम पर हो रही कटौती से लोग ऐसी भीषण गर्मी में परेशान हैं। नाराज लोगों के सब्र का बांध शनिवार रात टूट गया। आक्रोशित लोग मसानी उपकेंद्र पहुंच गए और हंगामा किया। आक्रोशित लोगों को देखकर अधिकारी वहां से खिसक लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल गुस्साए लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन


बिजली कटौती से परेशान लोगों का सब्र शनिवार रात को जवाब दे गया। बिजली न आने से नाराज लोग मसानी उपकेंद्र पर पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने उपकेंद्र पर हंगामा किया। लोगों में पहले आक्रोश को देखते हुए अधिकारी चुपचाप मौके से निकल गए। लोग उपकेंद्र पर अधिकारियों को खोजते रहे। हालत बिगड़ने की जानकारी मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। थाना पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है की लाइन पर मरम्मत का काम हुआ था। एक पेड़ की टहनियों में फंसकर लाइन में फाॅल्ट हो गया। सुबह से विद्युत कटौती की परेशानी झेल रहे लोगों का पारा हाई हो गया। काफी संख्या में लोग एकत्रित होकर बिजलीघर पहुंच गए। अधीक्षण अभियंता सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि पेड़ की टहनियों को काटने का काम करवाया जा रहा है। जल्द ही विद्युत आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, पॉश इलाके डैंपियर नगर सहित महाविद्या कॉलोनी, मसानी, गोविंद नगर, कृष्णा नगर, माधवपुरी सहित अन्य कई इलाकों में फॉल्ट व मरम्मत कार्य के कारण सुबह से ही बिजली की आवाजाही रही। डैंपियर नगर में तो सायं पांच बजे से ही कटौती शुरू हो गई। 10-15 मिनट लाइट आने के साथ फिर चली गई। रात को 10 बजे के लगभग गई बिजली साढ़े 11 बजे तक नहीं आई। गर्मी में लोग परेशान हो उठे। इन्वर्टर तक जवाब दे गए। लोगों का गुस्सा विद्युत अधिकारियों के प्रति बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed