फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   There should no caste discrimination in society

Mathura News: समाज में जातिगत भेदभाव नहीं होना चाहिए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
There should no caste discrimination in society
जाबरा में आयोजित हिंदू सम्मेलन में मौजूद भीड़।
मांट। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से गांव जाबरा में भन्नी पर विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ताओं और साधु-संतों ने कहा कि गो हत्या बंद होनी चाहिए। हमारी बेटियों को सतर्क रहना चाहिए। साथ ही समाज में जातिगत भेदभाव नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन

रविवार को गांव जाबरा में संघ द्वारा आयोजित सम्मेलन में महामंडलेश्वर स्वामी देवस्वरूपानंद महाराज ने कहा कि मथुरा में मुगलों ने कई बार मंदिर को तोड़ा, लेकिन हिंदू हार नहीं माना। जल्द ही मथुरा में श्रीकृष्ण मंदिर का निर्माण होगा। इसके लिए हिंदुओं को जगाना होगा। उन्होंने युवाओं को नशा से दूर रहने की अपील की। गोविंददास महाराज ने कहा कि समाज की रक्षा के लिए अगर शस्त्र उठाना पड़े तो इसमें बुराई नहीं है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के ब्रज प्रांत प्रचारक धर्मेंद्र ने हिंदू एकता पर बल दिया। कहा कि हिंदू जात-पात में नहीं बंटे। विधायक राजेश चौधरी ने अतिथियों और साधु संतों का स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत माता अजवारी मंदिर से कलश यात्रा के साथ हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजवीर सिंह प्रधान और दीपक शास्त्री ने की। भूमि अग्रवाल, देशराज सिंह, धीरज सिंह, कुश अवतार, अरुण दीक्षित, आरपी सिंह, नकुल चौधरी, रमण चौधरी, कृपाल सिंह, ऋषि सिंह, नरेंद्र प्रधान, रामू प्रधान, ओपी चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed