फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Theft worth lakhs at property dealer's office

Mathura News: प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर से लाखों की चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Theft worth lakhs at property dealer's office
वृंदावन। रुक्मिणी विहार क्षेत्र में एक प्रॉपर्टी डीलर एवं सरकारी ठेकेदार के कार्यालय को चोरों ने निशाना बनाया है। चोर दफ्तर का ताला खोलकर वहां रखे कंप्यूटर, लैपटॉप सहित अन्य कीमती सामान गाड़ी में लादकर ले गए। घटना यहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली में एक नामजद सहित दो अन्य के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र के तारसी निवासी राम कुमार प्रॉपर्टी और सरकारी ठेकेदारी का काम करते हैं। रुक्मिणी विहार में उनका कार्यालय है। रामकुमार ने बताया कि सोमवार को जब वे अपने ऑफिस पहुंचे तो देखा अंदर रखे कंप्यूटर, लैपटॉप और अन्य सामान गायब थे। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो पता चला कि यह वारदात 9 जून को सुबह करीब 10 बजे की है। फुटेज में तीन आरोपी एक गाड़ी से आए और कार्यालय से सामान चोरी कर उसमें लादकर भाग निकले। रामकुमार ने एक युवक की पहचान यश सिंघल उर्फ नंदू के रूप में की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed