फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Theft in registrar office near police post

Mathura: पुलिस चाैकी के पास रजिस्ट्रार ऑफिस में चोरी, खिड़की के रास्ते घुसे चोर; ये सामान गायब होने की आशंका

Tue, 03 Jun 2025 06:05 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 03 Jun 2025 06:05 PM IST
सार

रजिस्ट्रार कार्यालय में से चोर क्या सामान ले गए हैं, इसको लेकर अभी स्थिति साफ नहीं हो सकी है। कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें शक है कि कुछ जरूरी दस्तावेज और कैश गायब हो सकता है।

विज्ञापन
Theft in registrar office near police post
घटना के बाद जुटी भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के थाना सदर क्षेत्र के अंतर्गत चौकी सिविल लाइन के पास रजिस्ट्रार ऑफिस में बीती रात चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। चोर ने कार्यालय में खिड़की पर लगे जंगले को तोड़कर अंदर घुसे और चोरी को अंजाम दिया। 
विज्ञापन


यह घटना रात के अंधेरे में उस वक्त हुई, जब ऑफिस पूरी तरह बंद था और वहां कोई सुरक्षाकर्मी तैनात नहीं था। कर्मचारियों का कहना है कि जब सुबह ऑफिस पहुंचे जंगला टूटा हुआ था और सामान बिखरा पड़ा था। अभी तक साफ नहीं हो पाया है कि चोर क्या सामान ले गए हैं। कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें शक है कि कुछ जरूरी दस्तावेज और कैश गायब हो सकता है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी हुई है। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है ताकि कोई पुख्ता सुराग मिल सके।
विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले भी इसी कार्यालय में लाखों रुपए की चोरी हो चुकी है, लेकिन अब तक कोई खुलासा नहीं हो पाया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर बार जांच शुरू होती है, मगर कुछ दिन बाद मामला ठंडे बस्ते में चला जाता है। सीओ सिटी भूषण वर्मा ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद रजिस्ट्री कार्यालय का निरीक्षण किया। रजिस्ट्री कार्यालय के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरा की मदद से चोरों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed