फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The young man took this step due to the house tribulation.

सफाईकर्मी का शव पंखे से लटका मिला

Sun, 08 Aug 2021 08:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 08:39 PM IST
विज्ञापन
The young man took this step due to the house tribulation.
मथुरा। गोविंदनगर की चामुंडा कॉलोनी में किराए पर रह रहे सफाईकर्मी का शव पंखे से लटका मिला। गले में प्लास्टिक की रस्सी का फंदा लगा हुआ था। गोविंदनगर पुलिस ने शव को पंखे से उतारकर कब्जे में लिया। पुलिस के अनुसार गृहक्लेश के चलते युवक ने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन

थाना राया के नगला भरऊ निवासी मुकेश (38) पुत्र श्रीचंद पेशे से सफाईकर्मी था। पिछले आठ साल से चामुंडा कॉलोनी में किराए पर रहकर ब्रज सेवा संस्थान माधव कुंज में सफाईकर्मी की नौकरी कर रहा था। रविवार की सुबह पंखे से लटका शव मिलने की सूचना पर चौकी बिड़ला मंदिर प्रभारी अमित यादव पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया तो सफाईकर्मी ने सुसाइड किया है। पत्नी से अनबन पिछले आठ सालों से चल रही थी। एक साल पहले ही पत्नी और दोनों बच्चों को अपने पास लेकर आया था। इससे पहले बच्चे और पत्नी मायके में रह रहे थे। हालांकि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed