फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The young man sitting on the platform was shot, the accused absconded

मथुरा: चबूतरे पर बैठे युवक को गोली मारी, आरोपी फरार, पुलिस बता रही प्रेम प्रसंग का मामला

Fri, 04 Mar 2022 07:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 04 Mar 2022 07:27 PM IST
सार

महावन के मोहल्ला चौथाईया में शुक्रवार की सुबह घर के पास युवक को गोली मार दी गई। खून से लथपथ युवक जमीन पर गिर पड़ा। घटना से मोहल्ले में हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन
The young man sitting on the platform was shot, the accused absconded
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

मथुरा के थाना महावन क्षेत्र में शुक्रवार को चबूतरे पर बैठे एक युवक को पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति ने गोली मार दी, इससे वह घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि प्रेम-प्रसंग के चलते युवक को गोली मारी गई है।

विज्ञापन


महावन के चौथईया मोहल्ला निवासी मुलायम सिंह (22) शुक्रवार को करीब साढे़ आठ बजे अपने घर के बाहर चबूतरे पर बैठा था। उसके साथ उसके चाचा सुभाष सिंह और बहादुर सिंह भी बैठकर बात कर रहे थे। इसी दौरान पास में ही रहने वाला सोनू जैकेट में तमंचा छिपाकर लाया। उसने आते ही मुलायम सिंह को गोली मार दी। 

विज्ञापन

सीने को छुते हुए निकली गोली

गोली उसके सीने को छूते हुए निकल गई। फायर की आवाज सुनते ही हड़कंप मच गया। आरोपी मौके से भाग गया। रक्तरंजित अवस्था में घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसने बताया कि गत माह किसी दुर्घटना के मामले में उसका राजीनामा हो गया था, लेकिन संभवत: इसी की रंजिश के चलते आरोपी ने उसे गोली मारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। इस मामले में महावन थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। थाना प्रभारी अमर सिंह परमार ने बताया कि प्रेम-प्रसंग के चलते गोली मारी गई है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed