फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The wife of the Chief Minister of Chhattisgarh was overwhelmed by the sight of Shreeji.

श्रीजी के दर्शन कर अभिभूत हुई छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 08:06 PM IST
विज्ञापन
The wife of the Chief Minister of Chhattisgarh was overwhelmed by the sight of Shreeji.
बरसाना। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की धर्मपत्नी मुक्तेश्वरी बघेल ने कहा कि आज जगत जननी श्रीराधारानी के दिव्य दर्शन कर धन्य हो गईं। मुक्तेश्वरी बृहस्पतिवार को परिवार के साथ श्रीजी के निजधाम बरसाना पहुंचीं।
विज्ञापन

बरसाना के ब्रह्मांचल पर्वत स्थित लाडली जी के निज महल और रंगीली महल स्थित कीर्ति मंदिर को देखकर कहा कि आज उनका सपना पूरा हो गया। उनके धाम में आकर और उनके दिव्य दर्शन पाकर वाकई आज उनका जीवन सार्थक हो गया। बघेल ने बताया कि 26 जुलाई को उनकी पुत्री यहां आई थी, यहां से वापस भिलाई जाते ही उन्हें बरसाना आने का संकल्प दिलाया। आज राधाजी की कृपा से संकल्प पूरा हुआ। उन्होंने कहा कि वह शीघ्र ही पति मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ पुन: बरसाना आकर कीर्ति सुता की कृपा का पात्र बनेंगी। पूर्व जेल विजिटर लक्ष्मण प्रसाद शर्मा ने मुख्यमंत्री की पत्नी का श्रीजी की चुनरी एवं कीर्ति मंदिर की छवि देकर स्वागत किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed