फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The wedding procession did not go due to fear of the bullies, the real sisters went to jump into the Yamuna

UP: दबंगों ने नहीं चढ़ने दी बरात, दुल्हन बनीं सगी बहनें यमुना में कूदने पहुंची...पुलिस की निगरानी में हुई शादी

Sat, 13 Jul 2024 12:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी. मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी. मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 13 Jul 2024 12:29 PM IST
सार

सगी बहनों की शुक्रवार को बरात आई थी। उससे पहले ही दबंगों ने धमकी दी थी कि बरात चढ़ने नहीं दी जाएगी। इस बात से आहत दोनों बहनें यमुना में कूदने पहुंच गईं। यहां एक सामाजिक कार्यकर्ता ने दोनों दो बचाया। पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद दोनों बहनों की शादी हुई। 
 

विज्ञापन
The wedding procession did not go due to fear of the bullies, the real sisters went to jump into the Yamuna
दुल्हन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के वृंदावन में दबंगों के खौफ का आलम देखिए, गांव में बरात नहीं चढ़ने देने की धमकी से आहत दुल्हन बनीं बहनें अपनी जान देने यमुना किनारे जा पहुंचीं। सामाजिक कार्यकर्ता ने यमुना में कूदने से पहले ही बहनों को बचा लिया। अब पुलिस की निगरानी में देर रात युवतियों के फेरे कराए गए है।
विज्ञापन


यह मामला थाना जैंत के गांव बाबूगढ़ का बताया गया है। शुक्रवार दोपहर सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. लक्ष्मी गौतम को किसी व्यक्ति ने सूचना दी कि दो युवतियां जुगल घाट पर यमुना में कूदने जा रही हैं। मौके पर पहुंची डाॅक्टर गौतम ने समझा बुझाकर युवतियों से पूरी बात जानी और उनके परिजनों को सूचित किया।
विज्ञापन


युवतियों के पिता के अनुसार शुक्रवार को दोनों बेटियों की शादी थी। बरात मथुरा मार्ग स्थित अहिल्यागंज से आनी थी, लेकिन गांव के ही कुछ दबंग बरात न चढ़ने की धमकी दे रहे थे। इतना ही नहीं दबंगों ने बीती 9 जुलाई को ट्रैक्टर से दहेज में देने वाली बाइक भी तोड़ दी। इसकी लिखित शिकायत थाना जैंत में की थी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। प्रभारी निरीक्षक के अनुसार पुरानी रंजिश का मामला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं पुलिस की निगरानी में दोनों बहनों के फेरे कराए गए, जिसके बाद उनकी विदाई हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed