फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The weather became pleasant due to drizzling rain, cool winds blew

Mathura News: रिमझिम बारिश से खुशनुमा हुआ मौसम, चलीं ठंडी हवाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
The weather became pleasant due to drizzling rain, cool winds blew
तेज हवा के चलते यमुना में उठतीं हिलोरें और आसमान में छाए बादल।
मथुरा। जिले में सुबह से ही रुक-रुक कर फुहार पड़ती रही और ठंडी और तेज हवाएं भी चलती रहीं। इससे मौसम और खुशनुमा हो गया। साथ ही तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है। वहीं मौसम विभाग ने शनिवार को भी हल्की बारिश के साथ-साथ तेज हवा चलने के आसार जताए हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को दिन चढ़ते ही मौसम में बदलाव होना शुरू हो गया। दोपहर तक काली घटाएं छाई रहीं। इसके बाद बूंदाबांदी शुरू हो गई। इस दौरान हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हुई। हालांकि इससे कहीं-कहीं जलभराव जैसी स्थिति रही, लेकिन नगर निगम की टीम जलनिकासी में तत्पर रही। बारिश के कारण गर्मी से राहत बनी हुई है। दो डिग्री सेल्सियस तापमान भी लुढ़का है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 24 सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी बादल छाए रहेंगे। गरज व बिजली चमकने के साथ ही कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने की भी संभावना है। हालांकि इस दौरान कुछ समय के लिए गरज के साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से भी हवाएं चल सकती हैं। ऐसे में तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed