फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The villagers surrounded the police station

Mathura News: ग्रामीणों ने किया थाना मांट का घिराव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jan 2023 07:59 PM IST
विज्ञापन
The villagers surrounded the police station
मांट। थाना मांट के गांव जाबरा में जमीन के विवाद को लेकर 13 जनवरी को झगड़ा हुआ था। इसमें पुलिस ने आरोपियों को शांति भंग में गिरफ्तार कर चालान किया था। आरोपी जमानत करा कर घर आ गए। गुस्साए ग्रामीणों ने थाना मांट का घेराव किया। पुलिस से मुकदमे में कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

गांव जाबरा में 13 जनवरी को मुन्ना लाल और कृपाल के मध्य झगड़ा हो गया था। इसमे मुन्ना लाल के चार पुत्रों ने कृपाल और विपिन को लाठी-डंडों से पीट-पीट कर अधमरा कर दिया था। पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ शांति भंग करने की कार्रवाई की गई। गुस्साए ग्रामीणों ने मंगलवार को थाना मांट का घेराव किया।
विज्ञापन

मांट थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप यादव से मामले में कार्रवाई करने की मांग की। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप यादव ने बताया कि विपिन की तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ बलवा एवं मारपीट करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि मुन्ना लाल के पुत्र आए दिन कृपाल और विपिन के साथ गाली-गलौज करते हैं। फर्जी मुकदमों में फंसाने की धमकी देते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed