फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The truck driver was taken into custody in connection with the death of the girl and two women

Mathura News: बालिका व दो महिलाओं की मौत के मामले में ट्रक चालक को हिरासत में लिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
The truck driver was taken into custody in connection with the death of the girl and two women
फरह। सोमवार शाम को एक मासूम बालिका व दो महिलाओं की ट्रक की टक्कर से हुई मौत के मामले में पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। घटना के कुछ समय बाद ही चालक को हिरासत में लेकर ट्रक जब्त कर लिया है।
विज्ञापन



घायल इब्राहिम के चचेरे भाई इलियास की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सोमवार शाम इब्राहिम अपने नवजात बेटे को अस्पताल में देखने आईं अपनी ताई गुड्डी (54), बहन रुखसार (18) एवं दो वर्षीय मासूम बेटी माही को घर छोड़ने गांव सांधन जा रहे थे। हाईवे के सर्विस रोड पर जलाल कट के समीप पीछे से तेज गति से आते ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में इब्राहिम बाइक समेत उछलकर दूर जा गिरे, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

जबकि ट्रक के टायर की नीचे आने से गुड्डी, रुखसार और माही की मौके पर ही मौत हो गई थी। इब्राहिम का इलाज फरह के निजी अस्पताल में चल रहा है। सीओ रिफाइनरी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ट्रक चालक कासगंज निवासी नंदकिशोर को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई की गई है। जांच पड़ताल के बाद आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed