फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The tricolor will be hoisted 125 feet high at Kaman Tiraha

Mathura News: कामां तिराहे पर फहरेगा 125 फुट ऊंचा फहरेगा तिरंगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
The tricolor will be hoisted 125 feet high at Kaman Tiraha
नंदगांव। कस्बे में विभिन्न विभागों द्वारा विकास का पिटारा खुलने वाला है। शीघ्र ही करीब 4 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्यों की सौगात मिलने वाली है। चेयरमैन प्रतिनिधि भीम चौधरी ने बताया कि 20 नवंबर के बाद कस्बे में विभिन्न विकास कार्याें का श्रीगणेश हो जाएगा।
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण एवं प्रतिनिधि नरदेव चौधरी के सहयोग से कई योजनाएं नंदगांव के खाते में आई हैं। इनमें मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण द्वारा करीब 40 लाख रुपये की धनराशि से कामां तिराहे का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। इसमें किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह की मूर्ति के ऊपर छतरी बनाई जाएगी। लगभग 125 फुट ऊंचा तिरंगा झंडा फहराया जाएगा। फब्बारा भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन


मूर्ति के आसपास ग्रेनाइट पत्थर लगाया जाएगा। वहीं फूल-पत्तियां भी लगाई जाएंगी। 400 मीटर इंटरलाकिंग लगाई जाएगी। इसके अलावा करीब 4 करेाड़ के कार्य कस्बे में और कराए जाएंगे। इनमें भूरे का थोक में गोशाला का निर्माण, श्मशान घाटों का निर्माण, वेट वेस्ट प्लांट एवं इंटरलाॅकिंग शामिल हैं। इस सभी का शिलान्यास मंत्री द्वारा शीघ्र कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed