फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The timing of darshan of Dwarkadhish temple will change from Devotthan Ekadashi.

Mathura News: देवोत्थान एकादशी से बदल जाएगा द्वारिकाधीश मंदिर के दर्शन का समय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Nov 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
The timing of darshan of Dwarkadhish temple will change from Devotthan Ekadashi.
मथुरा। प्राचीन मंदिर ठा. द्वारिकाधीश के दर्शनों का समय 23 नवंबर को देवोत्थान एकादशी से परिवर्तित हो जाएगा। इसमें सुबह के दर्शनों का समय तो यथावत रहेगा, लेकिन सायंकाल दर्शनों का समय बदल जाएगा।
विज्ञापन

देवोत्थान एकादशी से द्वारिकाधीश मंदिर के सायंकाल के दर्शनों का समय बदल जाएगा। विधि प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि सायंकाल में उद्यापन के दर्शन 3:30 से 3:50 तक, भोग के दर्शन 4:20 से 4:40 बजे तक, संध्या आरती 4:55 से 5:10 बजे तक और शयन के दर्शन सायं 6:00 बजे से 7:00 बजे तक होंगे। बताया कि सुबह के दर्शन के समय में कोई परिवर्तन नहीं होगा।
विज्ञापन


बताया कि 23 नवंबर देवोत्थान एकादशी के दिन मंगला के दर्शन समय अनुसार होंगे। शृंगार के दर्शन में मंडप के दर्शन होंगे। ग्वाल और राजभोग के दर्शन पूर्व निर्धारित समय पर ही होंगे। उद्यापन के दर्शन 7:30 बजे खुलेंगे। उसके बाद सेवा चालू रहेगी और रात्रि 10:00 बजे जागरण की पहली झांकी खुलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात्रि 11:45 बजे जागरण की चौथी झांकी के दर्शन होंगे। तत्पश्चात तुलसी शालिग्राम का विवाह होगा और उसके बाद सेवा चालू रहेगी। मंगला, शृंगार व ग्वाल के दर्शन अंदर ही अंदर होंगे और प्रातः काल 4:30 से 5:00 बजे तक राजभोग के दर्शन होंगे अर्थात 24 तारीख को सुबह कोई दर्शन नहीं होंगे और 24 तारीख की शाम को नए समय अनुसार दर्शन खुलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed