फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The thief who ran away with a car from Agra Diwani was caught

Mathura News: आगरा दीवानी से कार लेकर भागे चोर को पकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
The thief who ran away with a car from Agra Diwani was caught
मांट (मथुरा)। जनपद आगरा में दीवानी परिसर से शुक्रवार शाम कार चोरी हो गई। कंट्रोल रूम से सूचना मिलते मथुरा पुलिस ने यमुना एक्सप्रेस-वे के राया कट पर चेकिंग शुरू कर दी। कार लेकर आते चोर को पकड़ लिया। पुलिस की तत्परता पर एसएसपी ने टीम को प्रशस्ति पत्र और नकद इनाम देकर सम्मानित किया है।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम आगरा के कंट्रोल रूम से मथुरा कंट्रोल रूम को सूचना मिली। बताया कि एक रंग सफेद की कार आगरा दीवानी परिसर से चोरी हुई है। सूचना का संज्ञान लेकर मथुरा कंट्रोल रूम से समस्त थाना, पीआरवी, मोबाइल तथा जाबरा टोल पुलिस को गाड़ियों की चेकिंग के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पीआरवी- 1940 के सिपाहियों ने कार को राया कट के पास से चालक समेत पकड़ लिया। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने कंट्रोल रूम में कार्यरत अरविंद कुमार व ललित भारती और पीआरवी 1940 के चालक प्रमोद कुमार, मुख्य आरक्षी ऋषभ देव व आरक्षी प्रशांत कुमार को प्रशस्ति-पत्र एवं नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया है। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि कार व चोरों को आगरा पुलिस के सुपुर्द किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed