{"_id":"691f7034776199ad900a66e4","slug":"the-teenager-from-siddharthnagar-insisted-on-leaving-with-her-boyfriend-mathura-news-c-161-1-vrn1004-100515-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: सिद्धार्थनगर से आई किशोरी प्रेमी के साथ जाने पर अड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: सिद्धार्थनगर से आई किशोरी प्रेमी के साथ जाने पर अड़ी
विज्ञापन
वृंदावन। सिद्धार्थ नगर से प्रेमी के साथ वृंदावन आई किशोरी को छोड़ युवक भाग गया और मोबाइल भी बंद कर लिया। प्रेमी को तलाश रही किशोरी परिक्रमा मार्ग रमणरेती क्षेत्र में पुलिस को मिली। पुलिस ने उसके परिजन को बुला लिया और पिता के साथ जाने को कहा, लेकिन किशोरी ने पिता के साथ जाने से इंकार कर दिया। वह प्रेमी को बुलाने और उसके ही साथ जाने की जिद पर अड़ी रही।
सिद्धार्थ नगर निवासी 16 वर्षीय किशोरी कक्षा 12वीं की छात्रा है। उसके शहर में ही रहने वाले युवक से उसके प्रेम संबंध हो गए। परिजन को बिना बताए किशोरी प्रेमी के साथ घर छोड़कर व़ृंदावन आ गई और रमणरेती क्षेत्र में रहने लगी। इसी दोरान एक दिन अचानक प्रेमी युवक किशोरी को छोड़कर चला गया और मोबाइल बंद कर लिया। किशोरी ने उसे तलाशा और काॅल करने का प्रयास किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। रमणरेती क्षेत्र में किशोरी पुलिस को रोते हुए मिली तो उसे कोतवाली ले आई।
पुलिस ने उसके पिता को बेटी के सकुशल वृंदावन में होने की जानकारी दी तो पिता बेटी को लेने सिद्धार्थ नगर से आ गए। पुलिस ने किशोरी को पिता के सुपुर्द कर दिया, लेकिन बेटी पिता के साथ जाने को राजी नहीं हुई और प्रेमी को बुलाने और उसके साथ ही जाने की जिद पर अड़ी रही। महिला पुलिसकर्मी और पिता दिनभर किशोरी को समझाते रहे, लेकिन वह घर जाने को तैयार नहीं हुई। सीओ संदीप सिंह ने बताया कि किशोरी घर से परिजन को बिना बताए आ गई थी। उसके पिता को बुलाकर सौंपा जा रहा है। उसे समझाने का प्रयास किया जा रहा है।