फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The system of online registration for darshan rests on the decision of the court.

Mathura News: दर्शन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की व्यवस्था कोर्ट के फैसले पर टिकी

Sat, 19 Aug 2023 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Sat, 19 Aug 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
The system of online registration for darshan rests on the decision of the court.
मथुरा। वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए दर्शन से पूर्व ऑनलाइन पंजीकरण व्यवस्था को लागू करने के लिए मंदिर प्रशासन तैयार है। इसका प्रस्ताव भी नियमों के अनुसार सिविल जज जूनियर डिवीजन की कोर्ट में पेश किया जा चुका है। ऐसे में कोर्ट से होने वाले फैसले पर निर्भर करेगा कि यह कब लागू होगी।
विज्ञापन

वर्ष 1864 में स्थापित बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के लिए हर रोज हजारों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। शनिवार और रविवार को यह संख्या एक लाख के पार चली जाती है। विशेष त्योहारों पर तो पांच लाख से अधिक श्रद्धालु एक दिन में आ जाते हैं। जबकि मंदिर परिसर के भीतर चौक का एरिया 48 गुणा 48 फीट है। बीती जन्माष्टमी पर हादसे के बाद यहां कॉरिडोर की मांग उठी थी। कॉरिडोर बनने पर आसपास के अनेक मकान-दुकानें ध्वस्त हो जाएंंगी। फिलहला मामला कोर्ट में है।
विज्ञापन

ठाकुर श्री बांकेबिहारी मंदिर के प्रबंधक मुनीश शर्मा बताते हैं कि मंदिर प्रशासन का अपना बायलॉज है। उसी के अनुसार ही मंदिर परिसर के भीतर किसी भी व्यवस्था में बदलाव हो सकता है। प्रबंधक कमेटी ने दर्शन पूर्व ऑनलाइन पंजीकरण व्यवस्था पर विचार किया और उसका प्रस्ताव बनाया है। बायलॉज के अनुसार अर्जी सिविल जज जूनियर डिविजन की कोर्ट में पेश की गई है। अब वहीं से फैसला होगा। वे बताते हैं कि देश के विभिन्न मंदिरों में भीड़ प्रबंधन के लिए इस व्यवस्था को पूर्व में लागू किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय को आधार कार्ड, बाहरी को ऑनलाइन से दर्शन
मुनीश शर्मा बताते हैं कि प्रबंधन कमेटी का विचार है कि श्री बांकेबिहारी के दर्शन के लिए स्थानीय नागरिकों के लिए आधार कार्ड और बाहरियों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की व्यवस्था है। इस व्यवस्था का लाभ इस प्रकार होगा, जैसे कि कोई बाहरी व्यक्ति तीन दिन के लिए मथुरा-वृंदावन घूमने आया है।

उसने एक बार ऑनलाइन पंजीकरण के जरिये पास प्राप्त कर बिहारी जी के दर्शन कर लिए तो दोबारा दर्शन करने के लिए फिर से पंजीकरण करना होगा। आवेदन अधिक होने के कारण उसे दोबारा दर्शन के लिए पास कम से कम 15 दिन बाद ही प्राप्त होगा, इसका लाभ यह होगा कि वह एक बार दर्शन लाभ पाकर अन्य मंदिरों के दर्शन को जाएगा। बार-बार बिहारी जी के दर्शन को नहीं आ सकेगा। इससे अन्य लोगों को दर्शन लाभ का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed