फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The Supreme Court's stay order is temporary.

Mathura News: सुप्रीम कोर्ट की रोक कुछ समय तक के लिए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
The Supreme Court's stay order is temporary.
श्रीनाथ धाम में बैठक कर यूजीसी नियमों पर विरोध जाहिर करते भागवताचार्य एवं ब्रजवासी। 
वृंदावन। आचार्य विष्णुकांत शास्त्री ने कहा कि भ्रम फैलाया जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी के नये नियम को रोक दिया है, वास्तव में यह रोक कुछ समय के लिए है। समाज का संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक केंद्र सरकार इसे वापस नहीं लेती।
विज्ञापन

यह विचार उन्होंने श्रीनाथ धाम में आयोजित बैठक में व्यक्त किए। यहां नये नियम के विरोध में अटल्ला चुंगी चौराहा स्थित श्रीराम मंदिर में शुक्रवार को दोपहर दो बजे प्रस्तावित सर्वजातीय सभा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। अध्यक्षता डॉक्टर मनोज मोहन शास्त्री एवं डॉक्टर श्याम सुंदर पाराशर ने की। आचार्य मृदुल कांत शास्त्री ने बताया सभा का कोई संयोजक नहीं है। यह सभा हिंदू समाज को विखंडित होने से बचने के लिए एक प्रयास है। बैठक में आचार्य बद्रीश, आनंद वल्लभ गोस्वामी, धर्म रक्षा संघ के अध्यक्ष सौरभ गौड़, हनुमत आराधना मंडल के अध्यक्ष अशोक व्यास, अग्रवाल सेवा समिति के अध्यक्ष गिरीश सराफ, अखिल अग्रवाल, गोविंद खंडेलवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed