फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The sun rose to the tune of the jikri

Mathura News: जिकड़ी की तान पर निकला सूरज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
The sun rose to the tune of the jikri
मथुरा।जिकडी भजन प्रतियोगिता में अपनी प्रस्तुति देती महिला कलाकार। - फोटो : mathura
फरह (मथुरा)। पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव में शनिवार रात को जिकड़ी गायन की ऐसी तान छिड़ी कि सूरज निकल आया। सुबह तक हजारों दर्शक गायन का आनंद लेने पंडाल में जमे रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशक सोनपाल, कोषाध्यक्ष नरेंद्र पाठक, संरक्षक भीकमचंद दुबे, महीपाल सिंह, अशोक शर्मा ने किया। चिरमोली आगरा के गायक धर्मेंद्र ने द्रोणाचार्य पुत्र अश्वत्थामा के वध की कथा को ढोलक और हारमोनियम के साथ प्रस्तुत किया तो श्रोता झूम उठे।
विज्ञापन

पुरा मालोनी के गायक प्रहलाद सिंह ने द्रौपदी स्वयंवर प्रस्तुत किया, जबकि नगला संजा से आई सुनीता छोकर ने द्रोपदी का गंगा घाट पर राजा दंग से मिलन सामने रखा। गोंडा अलीगढ़ से आए चंद्रवीर ने मदन सेन और चंद्रप्रभा पर भजन प्रस्तुत किया। अलवर के ईसरोती से आए गायक तेज सिंह ने मदन सेन और उनकी पत्नी चंद्रप्रभा से जुड़े भजन प्रस्तुत किए, जबकि लोहकरेरा आगरा से आए मोती राम ने पांडवों का वनवास सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओम प्रकाश पाराशर ने घटोत्कच का युद्ध सुनाकर श्रोताओं को रोमांचित कर दिया। फोंडर से आई हेमा कुमारी ने जयद्रथ द्वारा द्रोपती का हरण भजन के रूप में प्रस्तुत किया। जिकड़ी भजन में प्रथम पुरस्कार तेज सिंह, धर्मेंद्र और प्रहलाद सिंह को संयुक्त रूप से दिया गया। द्वितीय पुरस्कार चंद्रवीर सिंह, ओम प्रकाश पाराशर और तृतीय पुरस्कार हरीशंकर, कपिल को मिला। बालिका वर्ग में प्रथम पुरस्कार सुनीता, द्वितीय हेमा और तृतीय पुरस्कार अमौरी राजस्थान से आई नीलम शर्मा को दिया गया। संचालन मान सिंह राना ने किया। निर्णायकों में तेजवीर सोलंकी, संजीव कुमार आजाद, संजीव कुमार धर्मपुरा, ललित रावत, हेमराज सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed