फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The sun is getting harsh

Mathura News: सूरज के तेवर तल्ख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
The sun is getting harsh
जन्मस्थान के पास धूप से बचने के लिए छाता लगाकर जाती महिला ।
मथुरा। सूरज के तेवर तल्ख हो गए हैं। सोमवार सुबह से तेज धूप निकली और हल्की-हल्की गर्म हवा चलती रही। मौसम विभाग ने मंगलवार से लू चलने की आशंका जताई है। दोपहर का तापमान 44 डिग्री से अधिक पहुंचने के आसार हैं। वहीं सोमवार दोपहर का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा तो आसमान से आग बरसने लगी। तेज धूप और लू के थपेड़ों ने त्वचा को झुलसाना शुरू कर दिया। यह स्थिति शाम पांच बजे तक बनी रही। लू के थपेड़े और सूरज की तपिश अप्रैल में ही बेहाल कर रही है।
विज्ञापन


बाजार और प्रतिष्ठानों पर भी दोपहर के समय सन्नाटा दिखाई दिया। लोग तेज गर्मी के चलते घरों से नहीं निकल पा रहे हैं। मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार, मंगलवार से बृहस्पतिवार तक लू चलने के आसार हैं। आगामी दिनों में दोपहर का तापमान 44 डिग्री से अधिक पहुंचने की आशंका है। हालांकि शासन-प्रशासन पहले ही लू चलने की चेतावनी जारी कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्मी में इसका न करें सेवन
सीएमएस डॉ. मुकुंद बंसल ने बताया कि गर्मी के मौसम में तीखा, खट्टा, तेज मिर्च-मसाले, तली भुनी चीज, नमकीन और बासी खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं करें। इसके अलावा अंडा, मांस, मछली, उड़द की दाल, चने की दाल, अरहर की दाल, बैंगन, शहद, सिरका, खटाई, शराब आदि से भी बचना चाहिए। तेज गर्मी में ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करना शरीर के लिए घातक साबित हो सकता है।


ये रहेगा इस सप्ताह का तापमान
तिथि-अधिकतम.- न्यूनतम तापमान

22 अप्रैल-44-25
23 अप्रैल-44.2- 26

24 अप्रैल- 44.2- 24

25 अप्रैल- 43-25

26 अप्रैल-44 29
27 अप्रैल-45-26

28 अप्रैल-45-27

29 अप्रैल-45.8-24


लू से बचाव के उपाय

- जहां तक संभव हो धूप में न निकलें, धूप में निकलें तो छाता या गमछा जरूर रखें, ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थों का सेवन करें, ढीले व हल्के रंग के कपड़े पहनें, नियमित पानी पीते रहें, नारियल पानी का सेवन करें व आम पना, नींबू पानी, तरबूज, खीरा, ककड़ी आदि का सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed