{"_id":"6388a49dc094195841258f87","slug":"the-student-was-murdered-after-being-called-at-home-by-strangulation-with-a-dupatta-mathura-news-mtr5265161168","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: घर पर बुलाकर दुपट्टे से गला घोंटकर की थी छात्र की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: घर पर बुलाकर दुपट्टे से गला घोंटकर की थी छात्र की हत्या
विज्ञापन
मथुरा। हाईवे के बिर्जापुर में घर से बुलाकर छात्र की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। इसके अलावा शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। मुकदमा दर्ज करने के बाद हत्यारोपी दंपती और दो अन्य की तलाश में हाईवे पुलिस दबिश दे रही है। हालांकि पुलिस के हाथ कामयाबी नहीं लग सकी है।
थाना हाईवे की शाहकुंज कॉलोनी, बालाजीपुरम निवासी आयुष उर्फ शंकर (23) पुत्र सुनहरी लाल 12 वीं कक्षा का छात्र था। ३० नवंबर की सुबह 10 बजे उसके पास फोन आया। उसके बाद वह बिर्जापुर में अनूप के घर पहुंच गया। यहां एक घंटे बाद युवक की दुपट्टे से गला घोंटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। अनूप और उसकी पत्नी पूनम ने मृतक के भाई को फोन करके आयुष को ले जाने की बात कही थी। परिजन पहुंचे तो दंपती परिवार के संग भाग गए।
शाम को सूचना पर पहुंची हाईवे पुलिस ने शव को कब्जे में लिया था। प्रभारी निरीक्षक छोटेलाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया अवैध संबंधों के चलते हत्या होना प्रतीत हो रहा है। साल 2020 में युवक परिवार के संग और दंपती किराए पर एक मकान में रहते थे। बाद में इसी मकान को युवक के पिता ने खरीद लिया था। मकान खाली न करने को लेकर युवक के परिवार और दंपती में झगड़ा भी हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुपट्टे से गला घोंटना पाया गया है। हत्यारोपी दंपती और दो अन्य की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।