फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The State Children's Home for Girls opened in the Women's Shelter House building.

Mathura News: महिला आश्रय सदन की इमारत में शुरू हुआ राजकीय बालगृह बालिका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
The State Children's Home for Girls opened in the Women's Shelter House building.
चैतन्य बिहार स्थित राजकीय बाल गृह बालिका। 
वृंदावन। चैतन्य विहार स्थित महिला आश्रय सदन की इमारत में प्रदेश का तीसरा राजकीय बालगृह बालिका में लखनऊ एवं मथुरा समेत अन्य जगहों से 82 बालिकाओं को लाया गया है। सीसीटीवी के साथ पुलिस की निगरानी में उन्हें सुरक्षित रखने के साथ ही उन्हें शिक्षित भी किया जाएगा। इसके लिए अधीक्षिका के साथ दो शिक्षिकाएं भी तैनात की गई हैं।
विज्ञापन

चैतन्य विहार में जर्जर हुए महिला आश्रय सदन की इमारत में निवासरत वृद्ध एवं विधवा महिलाओं को कृष्ण कुटीर में भेज दिया गया। जिला प्रशासन की देखरेख में गत वर्ष इमारत की एमवीडीए द्वारा तीन करोड़ पांच लाख की लागत से मरम्मत करने के बाद प्रदेश का तीसरा राजकीय बालगृह बालिका स्थापित किया गया। इसमें गौतमबुद्ध नगर, आगरा मंडल तथा लखनऊ के राजकीय बालगृह बालिका में रह रहीं 62 बालिकाओं को लाया गया। इसके अलावा मथुरा की 15 बालिकाओं को भी यहां शिफ्ट किया गया। इन बालिकाओं के साथ एक वर्ष की उम्र के पांच बच्चे भी रह रहे हैं। पॉक्सो के मामलों के अलावा लावारिश अवस्था में मिलीं बालिकाओं को यहां 50 सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रखा जा रहा है।
विज्ञापन

इसके अलावा उनकी सुरक्षा में महिला पुलिसकर्मी भी तैनात हैं। 28 अक्टूबर को खोले गए राजकीय बालगृह बालिका में रह रहीं बालिकाओं को शिक्षित करने के लिए दो शिक्षिकाओं को तैनात किया गया है। जिला प्रोबेशन अधिकारी विकास चंद्र ने बताया कि वर्तमान में 82 बालिकाएं यहां रह रही हैं। जो बालिकाएं पढ़ाई करने की इच्छुक हैं, उन्हें नवीन शिक्षा सत्र में प्रवेश कराया जाएगा। उनकी पढ़ाई बालगृह बालिका में ही कराई जाएगी। इसके लिए दो शिक्षिकाएं तैनात की गई हैं। यहां एक अधीक्षक सहित 11 कर्मचारियों को तैनात किया गया है। इनमें बालिकाओं के लिए भोजन बनाने के लिए भी कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा चिकित्सा सुविधा भी उन्हें मुहैया कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed