फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The stadium's condition is deteriorating, how will the players' future be improved

Mathura News: स्टेडियम की बिगड़ी सूरत , कैसे संवरेगा खिलाड़ियों का भविष्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
The stadium's condition is deteriorating, how will the players' future be improved
वृंदावन। प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से बनाया गया आउटडोर स्टेडियम आज बदहाल हो गया है। स्टेडियम परिसर में गायों को पालने के लिए शेड लगे हैं, वहीं नगर निगम सामान रखने के लिए इस जगह का उपयोग कर रही है। एक तरफ की दीवार को तोड़कर पीछे की तरफ जाने के लिए यहां से कच्चा रास्ता भी निकाल लिया गया है। इससे यहां आने वाले खिलाड़ियों को अभ्यास करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वृंदावन में स्थित आगरा मंडल का एक मात्र आउटडोर स्टेडियम अपनी बदहाली के आंसू बहा रहा है। वर्ष 2006-2007 के दौरान लगभग 50 लाख रुपये की लागत से युवाओं का भविष्य संवारने के लिए बनाए गए स्टेडियम की आज सुध लेने वाला भी कोई नहीं है। जबकि इस स्टेडियम में कई विश्व प्रसिद्ध क्रिकेटरों ने अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाया है। इतना ही नहीं इस स्टेडियम में रात में मैच खेलने के लिए हाईमास्क लाइटों को भी लगवाया गया था। जिसकी रोशनी में दो बार रात्रि कालीन मैच भी खेले जा चुके हैं। वहीं अब मथुरा-वृंदावन के क्रिकेट में रुचि रखने वाले युवाओं को इसके फिर से जीर्णोद्धार का बड़ी बेसब्री से इंतजार है।
विज्ञापन

स्टेडियम में खेले जा चुके हैं दो इंटरनेशनल क्रिकेट मैच
इस मैदान में श्रीलंकाई क्रिकेट कप्तान सनथ जयसूर्या, रवि कालरा, सुरेश रैना, मौहम्मद कैफ, आरपी सिंह, विजय यादव और अंश द्विवेदी जैसे प्रसिद्ध खिलाड़ी खेल चुके हैं। यह मैदान वर्ष 2007 और 2008 में यूपी रणजी ट्राफी मैच का भी गवाह है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगाई गई थी राजस्थान से मिट्टी
वृंदावन के लोगों के बीच आज भी इस क्रिकेट स्टेडियम की यादें जिंदा हैं। इस क्रिकेट मैदान की पिच के लिए राजस्थान से विशेष लाल और काली मिट्टी मंगाई गई थी। बताते हैं कि एक अच्छी क्रिकेट पिच बनाने के लिए इन दोनों तरह की मिट्टियों के मिश्रण का इस्तेमाल होता है। पूरे मैदान में हरी घास लगावाई गई थी। उन दिनों यह क्रिकेट ग्राउंड चर्चाओं में था।

-------
मेरे कार्यकाल में वृंदावन में अंतरराष्ट्रीय स्तर की तर्ज पर इस स्टेडियम का निर्माण कराया गया। लेकिन स्टेडियम की इतनी दुर्दशा होगी, यह कभी सोचा भी न था।आज वृंदावन व जनपद के बच्चों के लिए कोई स्टेडियम नहीं है। इसके जीर्णोद्धार के लिए प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन से मांग की जाएगी।
पुष्पा शर्मा, पूर्व अध्यक्ष
नगर पालिका, वृंदावन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed