फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The secret of the death of the Congress leader is buried in the chest of the children.

कांग्रेस नेता की मौत का राज बच्चों के सीने में है दफन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 08:09 PM IST
विज्ञापन
The secret of the death of the Congress leader is buried in the chest of the children.
मथुरा। कांग्रेस नेता कृष्ण कुमार कौशिक उर्फ निमाई पंडित ने लाइसेंसी पिस्टल से पहले पत्नी साधना की गोली मारकर हत्या की। इसके बाद खुद की कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सीसीटीवी फुटेज में घर में बाहर से कोई आने वाला नहीं दिख रहा है। वारदात के बाद दंपती की बेटी ने सबसे पहले दरवाजा खोला और आस पड़ोस के लोगों को बुलाया। गोविंदनगर पुलिस की शुरूआती जांच में यह तथ्य सामने आ रहा है। उधर, दंपती का पोस्टमार्टम के बाद मोक्ष धाम में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

शहर के मंडी रामदास की गली गंगादयाल निवासी कांग्रेस नेता अपने परिवार के संग जगन्नाथपुरी में बॉबी डेयरी वाले की कोठी में किराए पर रहते थे। उन्होंने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से रविवार दोपहर में पहले पत्नी की छाती में तीन और सिर में एक गोली दागी। पत्नी की हत्या के बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। दूसरे कमरे में सो रहे तीनों बच्चे कमरे में गए तो खून से लथपथ मां-पिता को देखकर चीख निकल गई।
विज्ञापन

सबसे पहले बेटी उन्नति ने दरवाजा खोला तो पीछे से बड़ा बेटा संकेत भी आ गया। बाहर आकर पड़ोस के लोगों को बुलाया। उसके बाद घर में एक के बाद एक चार पांच लोग घुसे। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चल रहा है कि निमाई ने पहले पत्नी की छाती में तीन और सिर में एक गोली मारी थी। उसके बाद आत्महत्या की। बच्चों को बहुत कुछ मालूम है पर फिलहाल कुछ बताने को तैयार नहीं हैं। इस मामले में कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के लिए आगरा फोरेंसिक लैब भेजी पिस्टल
घटना स्थल पर मिली लाइसेंसी पिस्टल को पुलिस ने कब्जे में लिया है। फोरेंसिक टीम ने पिस्टल से फिंगर प्रिंट भी लिए हैं। अब इस पिस्टल को बैलेस्टिक जांच के लिए आगरा की फोरेंसिक लैब भेजा गया है। सीओ सिटी अभिषेक तिवारी ने बताया कि पिस्टल से गोलियां तो पांच ही चली हैं, पर खोखे तीन ही बरामद हो सके हैं। दो खोखों की तलाश सील कमरे को खोलकर की जाएगी।
बेच दिए थे दो मकान
पिछले करीब एक साल से आर्थिक तंगी से कांग्रेस नेता निमाई पंडित परेशान थे। इसके चलते पिछले छह माह में उन्होंने अपने दो मकान भी बेच दिए थे। आर्थिक तंगी से घर में तनाव भी बढ़ने लगा था। पति-पत्नी में विवाद भी बढ़ रहे थे। पुलिस ने कांग्रेस नेता और उसकी पत्नी के मोबाइल को भी कब्जे में लिया है। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडेय ने बताया कि हर एंगल पर जांच की जा रही है।
बच्चे रहेंगे दादी के पास
कांग्रेस नेता का बड़ा बेटा संकेत, बेटी उन्नति और छोटा बेटा आकर्षित अब इस कोठी को छोड़कर अपनी दादी के पास शहर के मंडी रामदास में गली गंगादयाल में रहेंगे। यहां पर कांग्रेस नेता के दोनों भाई भी अपने परिवार के संग रहते हैं। रिश्ते में बाबा लगने वाले संजीव शर्मा ने बताया कि अब बच्चे अपनी दादी के पास गली गंगादयाल में रहेंगे।
बच्चों के कमरे के बाहर से लौटे निमाई
सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि कांग्रेस नेता ने कमरे में पत्नी की गोलियां मारकर हत्या करने के बाद बच्चों के कमरे तक भी गए थे। लेकिन कमरे में अंदर जाने की बजाए वह लौट गए। उसके बाद खुद की कनपटी पर गोली मारकर सुसाइड कर ली। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में कांग्रेस नेता जाता हुआ साफ दिखा है लेकिन वापस लौट आया। हो सकता है कि बच्चों के साथ भी कोई अनहोनी के इरादे से गया हो।

५० लाख रुपये का बीमा कराया था
करीब छह माह पूर्व ही कांग्रेस नेता ने अपना ५० लाख रुपये का बीमा भी कराया था। इसके पीछे क्या मकसद रहा, यह तो साफ नहीं है। इसकी चर्चा बनी हुई है।
घटना के सभी तथ्यों को जुटाया जा रहा है। मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। आत्महत्या क्यों की, इसके बारे में परिजनों व अन्य परिचितों से भी पुलिस बात कर रही है।
-डॉ.गौरव ग्रोवर, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed