{"_id":"629cf4c319b39653d8634478","slug":"the-secret-of-murder-or-suicide-will-be-revealed-by-cctv-cameras-mathura-news-mtr5188077127","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी कैमरों से खुलेगा हत्या या आत्महत्या का राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीटीवी कैमरों से खुलेगा हत्या या आत्महत्या का राज
विज्ञापन
मथुरा। दंपती की हत्या हुई या फिर आत्महत्या की, इसे लेकर पुलिस ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी ली है।
रविवार को घटना के वक्त घर में कौन आया। अगर किसी ने घर में प्रवेश नहीं किया तो पुलिस आशंका यही जता रही है कि आत्महत्या की घटना हुई है, जिसमें पहले निमाई पंडित उर्फ कृष्ण कुमार कौशिक (४५) ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से पहले पत्नी साधना (४४) को मारा, इसके बाद खुद को गोली मार ली। पुलिस ने लाइसेंसी हथियार को जब्त करके जांच के लिए भेज दिया है।
हत्याकांड की सूचना पर पहुंचे एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने पूरी जानकारी जुटाई। इसके अलावा फोरेंसिक टीम ने भी महत्वपूर्ण तथ्य जुटाए हैं। सीओ सिटी अभिषेक तिवारी ने बताया फिलहाल तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। जांच के बाद खुलासा होगा। पुलिस ने बच्चों से भी जानकारी ली है। परिवार की आर्थिक स्थिति कैसी है, दंपती में आपस में झगड़ा होता था या नहीं। रविवार को क्या हुआ समेत तमाम जानकारियां एकत्र की जा रही हैं। वहीं, पुलिस ने घटनास्थल की जगह को सील कर किसी को अंदर नहीं जाने दिया।
हर कोई इस घटना से हैरान
हर कोई इस बड़ी घटना से हैरत में है। विप्र नेता रामगोपाल शर्मा एडवोकेट, बॉबी देरी वाले, भाजपा नेता संजय शर्मा, व्यापारी नेता मुकेश अग्रवाल और अखिल पटना ने इस मामले को संदिग्ध बता रहे हैं। इन सभी का मानना है मामला काफी गंभीर है। इसे पुलिस गंभीरता से ले। इसका पर्दाफाश होना चाहिए।