{"_id":"691790e332f06a82e0097eba","slug":"the-sdo-slapped-a-worker-angering-the-workers-mathura-news-c-160-1-sagr1034-105625-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: श्रमिक को एसडीओ ने जड़ा थप्पड़, कर्मचारी आक्रोशित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: श्रमिक को एसडीओ ने जड़ा थप्पड़, कर्मचारी आक्रोशित
विज्ञापन
कोसीकलां। बिजली निगम के एसडीओ के दुर्व्यवहार की शिकायतें लगातार बढ़ती जा रही हैं। इससे न सिर्फ कर्मचारी, बल्कि उपभोक्ता भी परेशान हैं। ऐसा ही एक मामला नंदगांव रोड स्थित एसडीओ कार्यालय पर सामने आया है। शुक्रवार की शाम को यहां उस समय हंगामा हो गया, जब एसडीओ ने श्रमिक को थप्पड़ जड़ दिया। इससे कर्मचारी आक्रोशित हो गए।
आवास विकास काॅलोनी, बोदला आगरा निवासी संजय तिवारी कोसीकलां एसडीओ कार्यालय में श्रमिक पद पर तैनात हैं। संजय तिवारी का आरोप है कि शुक्रवार की शाम को वह एसडीओ मनीष कुमार के पास उनके द्वारा बताए गए कार्य की रिपोर्ट देने गए थे। रिपोर्ट देखकर एसडीओ आक्रोशित हो गए और गाली-गलौज करते हुए थप्पड़ जड़ दिया।
उन्होंने बताया कि जब शोर-शराबा हुआ तो अन्य कर्मचारी वहां पहुंच गए। इस पर एसडीओ वहां से भाग गए। घटना की जानकारी फैलते ही बिजली कर्मियों में आक्रोश फैल गया। अपने साथ हुई घटना की जानकारी तिवारी ने वहां कार्यवाहक जेई रोहित कुमार को दी। इस संबंध में एसडीओ मनीष कुमार से वार्ता करने का प्रयास किया तो उन्होंने मोबाइल रिसीव नहीं किया।
विज्ञापन
-- -
एसडीओ द्वारा दुर्व्यवहार की शिकायतें मिल रही हैं। 20 से अधिक शिकायतों की जांच चल रही है। श्रमिक के साथ हुई घटना की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। इससे विभागीय कार्य भी अवरुद्ध हो रहे हैं। - एसपी सिंह, एक्सईएन, कोसी डिवीजन
-- --
उद्यमी ने दी थी आत्महत्या की चेतावनी
एसडीओ की कार्यशैली से नाराज होकर एक उद्यमी ने आत्महत्या करने की चेतावनी दी थी। जानकारी के अनुसार कोटवन औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक उद्यमी ने इकाई के संयोजन के लिए आवेदन किया था, लेकिन एसडीओ ने उन्हें दो माह तक लगातार परेशान किया। इससे त्रस्त होकर उन्होंने आत्महत्या की चेतावनी दी। इसकी जांच भी एक्सईएन कर रहे हैं।
फोटो-8