फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The Sangh organized a Hindu Unity March.

Mathura News: संघ ने निकाली हिंदू एकता यात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
The Sangh organized a Hindu Unity March.
यात्रा में शामिल श्री ग्रुप के एमडी सुदीप अग्रवाल और डायरेक्टर शेखर अग्रवाल। 
मथुरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के तहत विद्यार्थी विभाग की ओर से हिंदू स्वाभिमान यात्रा निकाली गई, जिसमें स्वयंसेवक दोपहिया व चौपहिया वाहनों से हिंदू एकता के गगनभेदी नारों के साथ निकले।
विज्ञापन

यात्रा का शुभारंभ संघ के विभाग कार्यालय से संत बाबा बलरामदास, मोहिनीशरण महाराज, गिरधर शरण, परमेश्वर दास त्यागी, ब्रजदास, सुश्री आराधना सोलंकी आदि संतों व संघ के क्षेत्र प्रचार प्रमुख पदम् द्वारा भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन व भगवा झंडा दिखाकर किया। यात्रा मसानी, डीग गेट, होली गेट, टैंक चौराहा, भूतेश्वर, गोवर्धन चौराहा होते हुए यात्रा आनंद लोक बस्ती में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में परिवर्तित हो गई। यात्रा का विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा पुष्पवर्षा व संतों का माल्यार्पण कर ऐतिहासिक स्वागत किया गया।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता क्षेत्र प्रचार प्रमुख पदम् कुमार ने कहा कि भारत की अखंडता हिंदुओं की एकता में निहित है, ऐसे में जाति-पंथ, भाषा-क्षेत्र, उपासना के स्तर पर विविधता होते हुए भी हमें एकजुट रहना है। उन्होंने कहा कि जब जब देश विरोधी शक्तियों ने भारत को कमजोर करने की साजिश रची। समाज ने एकजुट होकर ऐसे सभी कुत्सित प्रयासों को विफल किया है। संयोजक बिजेंद्र सिंह ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर कन्हैया अग्रवाल, विजय बंटा, बच्चू सिंह, अनुराग चतुर्वेदी, संदीप शर्मा, शुभ सक्सेना, कान्हा चतुर्वेदी, ज्ञानेंद्र सिंह, गोकुलेश गौतम, हर्षित सिसौदिया आदि ने भाग लिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed