फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The road problem at ISBT will soon be resolved.

Mathura News: आईएसबीटी पर जल्द दूर होगी सड़क की समस्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
The road problem at ISBT will soon be resolved.
आईएसबीटी के बाहर बदहाल हालत में सड़क। संवाद
मथुरा। आईएसबीटी बस स्टैंड की सड़क की समस्या जल्द दूर हो जाएगी। परिवहन निगम पराग डेयरी से 3.5 करोड़ में जमीन खरीदी है। इस पर नई सड़क बनाई जाएगी। इससे दिल्ली की ओर से आने वाली बसों को दिक्कतें नहीं होंगी। पेड़ काटने की अड़चन भी जल्दी दूर होगी। सड़क बनाने में 35 हरे पेड़ काटे जाएंगे। इसके लिए निगम ने वन विभाग से अनुमति मांगी है।
विज्ञापन


नेशनल हाईवे पर 5 एकड़ में फैला आईएसबीटी (टर्मिनल बस स्टैंड) का शानदार भवन बना है। इसे 40 करोड़ की लागत में वर्ष 2021 में तैयार किया था। मगर बस स्टैंड के सामने ही फ्लाईओवर बन जाने के कारण दिल्ली की ओर से आने वाली बसों को आईएसबीटी पर पहुंचने में दिक्कतें आ गईं। सर्विस रोड सकरा होने के कारण यातायात प्रभावित हो जाता। समस्या को दूर करने के लिए परिवहन निगम ने करीब 3.5 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। निगम ने पराग डेयरी की जमीन का आगे का हिस्सा खरीदा है। जिस पर सड़क बनाकर आईएसबीटी तक लाया जाएगा। दिल्ली से आने वाली बस अंडरपास से निकलकर सीधे आईएसबीटी बस स्टैंड तक आसानी से पहुंच जाएंगी।
विज्ञापन


--
सड़क निर्माण में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए परिवहन निगम द्वारा 35 पेड़ काटने का प्रस्ताव दिया गया है। वन विभाग ने स्थल का सर्वे पूरा कर लिया है और अनुमति के लिए फाइल अंतिम चरण में है। - मदन मोहन शर्मा, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed