फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The road from Prem Mandir to Vidyapeeth will be smart with an investment of 25 crore rupees

Mathura News: 25 करोड़ से प्रेम मंदिर से विद्यापीठ तक का मार्ग होगा स्मार्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
The road from Prem Mandir to Vidyapeeth will be smart with an investment of 25 crore rupees
मथुरा। वृंदावन में स्मार्ट रोड के कार्य के शुभारंभ के मौके पर मेयर विनोद अग्रवाल व जीएलए के कुल - फोटो : mathura
वृंदावन। यूपी सरकार वृंदावन के विकास के लिए तरह तरह की योजनाएं ला रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट शहरी (सीएम-ग्रिड) योजना के तहत वृंदावन में प्रेम मंदिर से श्री बांकेबिहारी मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग पर विद्यापीठ चौराहा तक स्मार्ट रोड का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

जीएलए विश्वविद्यालय के कुलाधिपति नारायण दास अग्रवाल और बाबा बलराम दास महाराज ने भूमि पूजन कर काम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा धर्म नगरी के विकास के लिए चलाई जा रही योजनाओं विकास में चार चांद लगाने का काम कर रही है।
विज्ञापन

करीब दो किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण का शिलान्यास सोमवार को नगर निगम के मेयर विनोद अग्रवाल ने किया। मेयर विनोद अग्रवाल ने कहा कि देश-विदेश से वृंदावन आने वाले श्रद्धालुओं को आधुनिक सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह योजना तैयार की गई है। यह स्मार्ट रोड 25 करोड़ रुपये की लागत से बनेगी और इसका निर्माण कार्य 15 माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर संजय चौहान ने बताया कि सीएम ग्रिड परियोजना के अंतर्गत बनने वाली इस दो किलोमीटर लंबी स्मार्ट सड़क पर सभी आवश्यक यूटिलिटी लाइनें अंडरग्राउंड डाली जाएंगी। इसमें बिजली, पानी, सीवर और इंटरनेट जैसी सभी लाइनें शामिल होंगी। इसके अतिरिक्त पैदल चलने वाले राहगीरों के लिए फुटपाथ, सुंदर स्ट्रीट लाइट और सेल्फी प्वाइंट भी बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed