फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The road at Holi Gate was dug up to build a heritage road.

Mathura News: होली गेट पर हेरिटेज रोड बनाने को खोद डाली सड़क

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
The road at Holi Gate was dug up to build a heritage road.
होली गेट रोड पर रात्रि में सड़क खुदाई करती जेसीबी मशीन। 
मथुरा। मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट शहरी (सीएम ग्रिड योजना) के तहत होली गेट से पुराने बस स्टैंड तक की रोड को हेरिटेज रोड बनाने का काम नगर निगम ने शुरू कर दिया है। इसके लिए तीन दिन से होली गेट के दोनों ओर की स़ड़कों को उखाड़ दिया गया है। फुटपाथ की इंटरलॉकिंग भी हटाई गई है। इससे जाम के हालात पैदा हो रहे हैं।
विज्ञापन

होली गेट से पुराने बस स्टैंड तक दोनों ओर अतिक्रमण का जाल फैला हुआ है। दिन में यहां ठेल-ढकेलों के साथ ही दुकानदारों का सामान भी फुटपाथ पर रहता है। पिछले दिनों नगर निगम ने यहां से अस्थायी अतिक्रमण हटाए थे, लेकिन इसका ज्यादा असर नजर नहीं आया। अब इस मार्ग को हेरिटेज लुक देने के लिए सीएम ग्रिड योजना के तैयार नए सिरे से बनाने का काम शुरू किया गया है। नगर निगम ने दो दिन में दोनों ओर की करीब 8 इंच ऊंचाई की सड़क को खोद दिया है। फुटपाथ भी तोड़े जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि होली गेट से जिला अस्पताल तक की सड़क कुछ समय पहले ही बनाई गई थी। इसे फिर से तोड़ दिया गया है। इससे रोजाना जाम के हालात भी पैदा हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि सौंदर्यीकरण के नाम पर सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed