फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The river flows at five points... keep your speed low here

Mathura News: पांच जगह है नदी की धार.. यहां कम ही रखना रफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
The river flows at five points... keep your speed low here
मांट (मथुरा)। बलदेव क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए सड़क हादसे के कारण तलाशने के लिए मथुरा आई आईआईटी दिल्ली की टीम ने माना कि पूरे एक्सप्रेस वे पर पांच स्थान ऐसे हैं, जहां नदी बेहद पास है। ऐसे में इन स्थानों पर सर्दियों में घना कोहरा छा जाता है, जिसे रोका नहीं जा सकता। उपाय केवल यह है कि जागरूक होना पड़ेगा। गति पर अंकुश लगाना होगा और ऐसी टीम को लगातार सक्रिय रखना पड़ेगा जो मुसाफिरों को सजग कर सके। कोहरे में उन्हें ड्राइव करने से रोक सके। यह दुर्घटना भी घने कोहरे के कारण हुई।
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे पर बलदेव क्षेत्र में माइल स्टोन 127 पर 16 दिसंबर को भीषण सड़क हादसा हुआ था, जिसमें 19 लोगों की जान चली गई। दो लापता हैं और लगभग सौ लोग घायल हुए। अब लगातार अलग टीमें इसकी जांच कर रही हैं। शनिवार को दिल्ली आईआईटी की टीम ने यमुना एक्सप्रेसवे के अधिकारियों के साथ पूरे एक्सप्रेस वे निरीक्षण किया। जाबरा टोल प्लाजा पर बैठक की। यमुना एक्सप्रेसवे के जीएम आनंद ब्रजराज सिंह ने बताया कि एक्सप्रेसवे पर हादसे न हों, इसके लिए पुलिस अधिकारियों के साथ भी बैठक की गई। इस पूरी जांच में सामने आया कि पूरे 165 किलोमीटर के यमुना एक्सप्रेसवे पर पांच स्थान ऐसे हैं जहां यमुना नदी बेहद पास होकर बहती है। इनमें मथुरा में चार स्थान हैं जहां यमुना और एक स्थान शुरुआती बिंदू ग्रेटर नोएडा जहां यमुना के साथ ही हिंडन एक्सप्रेस वे से सटी है। इन सभी स्थानों पर सर्दियों में नदी के कारण कोहरा ज्यादा छा जाता है जो एक्सप्रेस पर भी आता है।
विज्ञापन

बलदेव में भी दुर्घटना का कारण यह कोहरा रहा, क्योंकि यहां से यमुना मात्र डेढ़ किमी दूर है। जीएम के मुताबिक आईआईटी टीम द्वारा सुझाव निकाले जा रहे हैं, जिनको अमल में भी लाया जा रहा है। इस मौके पर आईआईटी टीम दिल्ली से प्रोफेसर गीतम तिवारी, प्रोफेसर प्रवीण कुमार, प्रोफेसर मनीष मनोहरे, जयप्रकाश, डीजीएम आरबी सिंह, जेके शर्मा, सोमनाथ सिन्हा, सीओ मांट संदीप सिंह, एजीएम भरत सिंह राठौर, डीके शर्मा, मेनेजर देवेंद्र सिंह वीरगोटा, टोल चौकी प्रभारी भुवनेश दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफिलों के रूप में निकाले जा रहे वाहन
जीएम के मुताबिक सबसे पहले गति पर अंकुश लगाना होगा। अब रात को अक्सर लगातार घना कोहरा छा रहा है। ऐसे में हादसों को रोकने के लिए सभी टोल प्लाजा पर एहतियाती कदम उठाए हैं। यमुना एक्सप्रेसवे से काफिलों के रूप में गाड़ियों को निकाला जा रहा है, ताकि घने कोहरे और जीरो विजिबिलिटी में किसी बड़े हादसे की आशंका से बचा जा सके और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एक टीम बनी है जो इस स्थिति में वाहनों का संचालन रोक सके। स्पीड नियंत्रित कर सके और वाहनों को एक सुरक्षित स्थान पर रोक से। पूरी कार्ययोजना तैयार की जा रही है।


शिविर का शुभारंभ किया।
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत शनिवार को जाबरा टोल प्लाजा पर वाहन चालकों को जागरूक करने के लिए शिविर लगाया गया, जिसका शुभारंभ जीएम आनंद ब्रजराज और एजीएम भरत सिंह राठौर ने फीता काटकर किया। मैनेजर देवेंद्र सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत वाहनों पर रिफ्लेकेटर टैप, सड़क सुरक्षा संबंधी पम्फलेट लगाए जा रहे हैं। वाहन चालकों को रात में चाय पिलाई जा रही है। साथ ही टोल प्लाजा पर कोहरा को माइक से लगातार चौकन्ना किया जा रहा है।

ये हैं नदी के निकटवर्ती पांच स्थान, जहां छा जाता है कोहरा
माइल 01 - यह ग्रेटर नोएडा के शुरुआत में स्थित है। एक्सप्रेसवे का शून्य बिंदु परी चौक, ग्रेटर नोएडा के पास है। यहां यमुना और हिंडन दोनों ही पास हैं।
माइल 81 - ये स्थान सुरीर क्षेत्र में आता है। ग्रेटर नोएडा से आते समय मथुरा की सीमा में पड़ता है।

माइल 101 - यह क्षेत्र मथुरा राया कट और वृन्दावन/मथुरा की ओर जाने वाले प्रमुख इंटरचेंज के पास स्थित है।

माइल 127 - यह स्थान मथुरा और आगरा की सीमा के करीब है। यह मुख्य रूप से मथुरा जिले के दक्षिणी हिस्से (बलदेव क्षेत्र) में आता है।

माइल 142 - यह आगरा जिले में प्रवेश करने के बाद का क्षेत्र है, जो खंदौली के आसपास है। यहां से अलीगढ़-आगरा राजमार्ग की ओर संपर्क मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed