फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The responsible people forgot to put fencing on the transformers

Mathura News: ट्रांसफाॅर्मरों में फेंसिंग जाली लगाना भूले जिम्मेदार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
The responsible people forgot to put fencing on the transformers
मथुरा। जमुनापार कॉलोनी में जाल विहीन रखा ट्रांसफार्मर। - फोटो : mathura
मथुरा। खुले में लगाए गए ट्रांसफाॅर्मर हादसों को दावत दे रहे हैं। मथुरा-वृंदावन के विभिन्न स्थानों पर निर्धारित क्षमता के ट्रांसफाॅर्मर लगाए गए हैं। इनमें से अधिकांश फेंसिंग जाली विहीन हैं। इससे पशुओं व लोगों के संपर्क में आने का खतरा बना रहता है। जिम्मेदार दफ्तरों में बैठकर चैन से एसी की हवा ले रहे हैं। यहां तक कि जिलाधिकारी का आदेश भी हवा-हवाई कर दिया।
विज्ञापन

अमर उजाला की टीम ने रविवार को इसकी पड़ताल की। इसमें रिहायशी इलाकों समेत कई स्थानों पर ट्रांसफाॅर्मर फेंसिंग जाली विहीन मिले। ऐसे ही जिलेभर में सैकड़ों ट्रांसफाॅर्मर जाली विहीन हैं। संबंधित क्षेत्रों के लोगों की ओर से कई बार ट्रांसफाॅर्मरों में जाली लगाने की मांग की गई, लेकिन नतीजा सिफर निकला।
विज्ञापन

जाली विहीन ट्रांसफाॅर्मर की जद में आने से छुट्टा पशु को करंट का झटका लगने का विशेष डर रहता है। इसी तरह अन्य जगहों से भी समय-समय पर ऐसी घटनाएं प्रकाश में आती रहती हैं। वहीं आम लोगों के लिए ये खतरा बना रहते हैं। खासकर के गर्मियों के मौसम दोगुना खतरा बढ़ जाता है। अधिकारियों को न पशुओं का ध्यान हैं और न ही आम जनता है। बीते तीन दिनों भैंस बहोरा रोड पर जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह को इसी हाल में मिला ट्रांसफाॅर्मर दूसरी जगह शिफ्ट कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों को खुले में रखे ट्रांसफाॅर्मरों को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए थे। बावजूद इसके विद्युत निगम अधिकारी-कर्मचारी चैन की नींद सो रहे हैं। जनता की शिकायतें सुनना तो दूर की बात डीएम का आदेश भी हवा-हवाई कर दिया।

केस नंबर एक -
लक्ष्मीनगर में ट्रांसफाॅर्मर लगा है, लेकिन यह जाली विहीन है। यह क्षेत्र व्यस्ततम इलाकों में एक है। बावजूद इसके अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। यहां प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में लोग आवागमन करते हैं। पशुओं का भी इनके चपेट में आने का डर रहता है।


केस नंबर दो -
लोहवन में 400 केवीए के ट्रांसफाॅर्मर में जाली नहीं लगाई गई। इससे स्थानीय लोग हमेशा हादसे को लेकर सचेत रहते हैं। लोगों का कहना है कि मार्ग से लोगों के आवागमन को देखते हुए जल्द से जल्द ट्रांसफाॅर्मर में जाली लगवाना सुनिश्चित करना चाहिए।

वर्जन
जिन ट्रांसफॉमरों पर जाली नहीं लगी हैं उन पर जाली लगवाने का कार्य किया जा रहा है। अन्य पर जाली लगवा दी गई हैं।
-राजनाथ यादव, अधिशासी अभियंता विद्युत निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed