फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The reality of cleaning from traders and shopkeepers

व्यापारियों और दुकानदारों से जानी सफाई की हकीकत

Wed, 17 Mar 2021 11:20 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
The reality of cleaning from traders and shopkeepers
कोसीकलां (मथुरा)। क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया (क्यूसीआई) की टीम ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 को लेकर नगर में डेरा डाल रखा है। टीम ने बुधवार को भी नगर में कई क्षेत्रों में जाकर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और लोगों से फीडबैक लिया। उधर, शौचालय की मरम्मत नहीं होने से गंदगी फैली मिली।
विज्ञापन

हर वर्ष स्वच्छता सर्वेक्षण के माध्यम से निकायों में सफाई व्यवस्था की स्थिति का पता लगाया जाता है। केंद्रीय टीम निकायों में सफाई व्यवस्था को परखती है। वहीं जनता से स्वच्छता सर्वेक्षण संबंधी फीडबैक लिया जाता है। इस बार भी नगर में स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 चल रहा है। इसी के आधार पर ही स्वच्छता सर्वेक्षण में पालिका की रैंक का पता चल सकेगा।
विज्ञापन

स्वच्छता सर्वेक्षण टीम ने कई कालोनियों एवं मोहल्लों में पहुंचकर लोगों से सफाई व्यवस्था का फीडबैक लिया। उन्होंने व्यापारियों और दुकानदारों से भी बातचीत कर सफाई व्यवस्था की हकीकत जानी। टीम को लोगों ने गंदगी की समस्या से निजात दिलाने की मांग की। नाले गंदगी से लबालब भरे मिले। सर्वे टीम ने सामुदायिक शौचालयों का भी जायजा लिया तो कुछ बंद मिले तो गंदगी से लबालब मिले। विनोद कुमार, मुकेशचंद, सुखदेव वशिष्ठ, सत्यप्रकाश, राहुल, नीरज ठाकुर, भूप सिंह आदि ने बताया कि कई बार पालिका अधिकारियों से शौचालय की मरम्मत कराने की मांग की जा चुकी है लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ईओ पूर्णिमा दुबे का कहना था कि टीम गोपनीय तरीके से सर्वे कर रही है। इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed