{"_id":"68d2fcf2b8f59c44b706d656","slug":"the-rape-accuseds-bail-plea-was-rejected-mathura-news-c-369-1-mt11009-136460-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: तांत्रिक को नहीं मिली जमानत...महिला को दिया था बच्चा होने का झांसा, फिर किया घिनौना कृत्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: तांत्रिक को नहीं मिली जमानत...महिला को दिया था बच्चा होने का झांसा, फिर किया घिनौना कृत्य
Wed, 24 Sep 2025 08:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 08:43 AM IST
सार
महिला को बच्चा होने का झांसा देकर तांत्रिक ने घिनौना कृत्या किया। मथुरा जिला जज ने उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी है।
विज्ञापन
court new
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा जिला जज विकास कुमार ने मंगलवार को तांत्रिक की जमानत याचिका खारिज कर दी है। आरोपी ने महिला को बच्चे होने का झांसा देकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। नौहझील पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर तांत्रिक मुस्ताक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
महिला का आरोप था कि तांत्रिक ने बच्चे होने का झांसा देकर उनके साथ दुष्कर्म किया और पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। बीते दिनों आरोपी ने जमानत के लिए कोर्ट से गुहार लगाई थी। मंगलवार को जिला जज ने जमानत याचिका खारिज कर दी।