फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The railway finally opened the Katra Bazaar gate.

Mathura News: आखिरकार रेलवे ने खोल दिया कटरा बाजार फाटक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 02:06 AM IST
सार

राया में कटरा बाजार रेलवे फाटक को पूर्वोत्तर रेलवे ने दो माह बाद आम जनता के लिए खोल दिया। फाटक खुलने पर लोगों ने उत्सव मनाया और व्यापारियों ने आंदोलन में सहयोगियों का स्वागत किया। इससे स्थानीय निवासियों को बड़ी राहत मिली।

विज्ञापन
The railway finally opened the Katra Bazaar gate.
कटरा फाटक में आन्दोलन भाग लेने वाले लोग।

विस्तार

राया। पूर्वोत्तर रेलवे ने आखिरकार कटरा बाजार रेलवे फाटक बृहस्पतिवार शाम से आम लोगों के लिए खोल दिया है। फाटक खुलने की खुशी में लोगों ने आतिशबाजी चलाकर मिष्ठान वितरित किया।
विज्ञापन

प्रकरण को लेकर दो दिन पूर्व विधायक पूरन प्रकाश, नगर पंचायत चेयरमैन राजकुमार अग्रवाल व विधायक प्रतिनिधि पंकज प्रकाश ने व्यापारियों के साथ दिल्ली जाकर केंद्रीय रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव से मुलाकात की थी। उन्हें फाटक बंद होने पर लोगों को होने वाली समस्या से अवगत कराया। मामले को संज्ञान लेते हुए मंत्री ने रेलवे के अधिकारियों को फाटक खुलवाने के आदेश दिए। बृहस्पतिवार को रेलवे के कर्मचारियों ने ट्रैक को दुरुस्त कर आमजन के लिए फाटक खोल दिया। फाटक खुलते ही लोगों में खुशी की लहर दौड़ गयी।
विज्ञापन

भूपेश अग्रवाल ने व्यापारियों के साथ ढोल नगाड़ों के साथ बाजार में भ्रमण कर आंदोलन में सहयोग करने वालों का माला पहनाकर स्वागत किया। चेयरमैन राजकुमार अग्रवाल के आवास पर जाकर उनका स्वागत किया। रेलवे ने 18 सितंबर को कटरा बाजार फाटक को बंद कर दिया था। इसे लेकर विधायक की रेलवे के अधिकारियों से तीखी नोकझोंक तक हुई थी। इस दौरान लोगों ने फाटक पर लगी लोहे की एंगल को उखाड़ डाला। व्यापारी तभी से बाजार बंद रख फाटक पर रात दिन धरना दे रहे थे। महिलाओं व स्कूली छात्राओं ने विरोध में रैली भी निकाली। आंदोलन में राकेश शर्मा, कृष्णकांत अग्रवाल, अरविंद शर्मा, अभिषेक पाराशर, आलोक अग्रवाल, चंद्रप्रकाश अग्रवाल, राकेश बंसल, अमित गोयल, नरेश भट्ट, पवन अग्रवाल आदि का सहयोग रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed