Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The public directly connected with the legal aid programs at the legal aid camp.

Mathura News: विधिक सहायता शिविर में योजनाओं से सीधा जुड़ा आमजन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
The public directly connected with the legal aid programs at the legal aid camp.
दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ करते जिला जज विकास कुमार।
मथुरा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से पान्चजन्य प्रेक्षागृह, डैंपियर नगर में रविवार को मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर आयोजित किया गया। अध्यक्षता जनपद न्यायाधीश एवं प्राधिकरण के अध्यक्ष विकास कुमार ने की।
विज्ञापन

शिविर गरीब, जरूरतमंद, महिला, श्रमिक और दिव्यांग वर्ग को सरकारी योजनाओं से सीधे जोड़ने के उद्देश्य से लगाया गया था। विभिन्न विभागों की ओर से 205 पात्र लाभार्थियों को पेंशन स्वीकृति, आयुष्मान कार्ड, आवास योजना की चाबी, श्रम कार्ड, पीएम स्वनिधि, विश्वकर्मा श्रम सम्मान, ट्राइसाइकिल और श्रवण यंत्र समेत अन्य योजनाओं का लाभ दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने पेंशन योजनाओं, फार्मर्स रजिस्ट्री और मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की जानकारी दी, वहीं साइबर ठगी से बचाव के प्रति जागरूक किया। अधिकारियों ने विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण कर मौके पर ही समस्याओं का समाधान कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद न्यायाधीश ने कहा कि प्राधिकरण का उद्देश्य हर व्यक्ति तक निःशुल्क विधिक सहायता और योजनाओं की जानकारी पहुंचाना है ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित न रहे। इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार, राजेश चौधरी, रामप्रकाश पांडे, ब्रजेश कुमार, सुरेंद्र प्रसाद, विजेंद्र कुमार, सूर्यभान वर्मा आदि लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed