फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The postman kept the mail withheld for a month

Mathura News: डाकिया एक महीने रोके रहा डाक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Mar 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
The postman kept the mail withheld for a month
मथुरा। डाक विभाग डिजिटल सुविधाएं बढ़ाने में लगा है। दूसरी तरफ डाकघर में तैनात डाकिया घर-घर डाक देने से बच रहे हैं। कृष्ण नगर के मानस नगर में संचालित डाकघर में एक महीने से स्पीड पोस्ट से आया आधार कार्ड डाकिया देने नहीं गया तो इसकी शिकायत सहायक अधीक्षक डाकघर आगरा की गई।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता राजीव रावत ने बताया कि उन्होंने बेटी का आधार कार्ड ऑनलाइन डाक विभाग से मंगाया था, जो स्पीड पोस्ट से कृष्ण नगर डाकघर में 22 फरवरी को पहुंच गया। यहां पर तैनात डाकिया सचिन उस आधार कार्ड को देने नहीं पहुंचा, शिकायतकर्ता ने उसे कई बार फोन किया लेकिन डाकिया ने नहीं उठाया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वह डाकघर में भी गए थे वहां पर स्टाफ ने कहा कि डाकिया ही पार्सल की जानकारी रखता है इसलिए उन्हें नहीं पता। प्रवर डाक अधीक्षक विजेंद्र सिंह ने बताया कि डाकिया द्वारा आधार कार्ड किस कारण से रोके रहा है इसकी जांच कराई जा रही है। बृहस्पतिवार को आधार कार्ड शिकायतकर्ता के पते पर भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed