{"_id":"6217984401281830a35bcf4a","slug":"the-police-defied-the-orders-of-the-officers-mathura-news-mtr513673338","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों के आदेशों को पुलिस ने दिखाया ठैंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारियों के आदेशों को पुलिस ने दिखाया ठैंगा
विज्ञापन
गोवर्धन। पशु पैंठ के स्थान परिवर्तन के आदेशों को गोवर्धन पुलिस ने ठेंगे पर रख दिया। एसडीएम ने जिला पंचायत के आदेश पर पशु पैंठ को ब्लॉक के पास से हटा कर गांठौली गांव में स्थान परिवर्तित कराने के आदेश ईओ गोवर्धन व पुलिस को दिए थे। एसडीएम के आदेश के बाद भी पशु पैंठ बृहस्पतिवार को पुराने स्थान पर ही संचालित रही। जिला पंचायत अध्यक्ष ने पुलिस पर रुपये लेकर पैंठ चलवाने का आरोप लगाया है।
गोवर्धन में मथुरा मार्ग पर ब्लॉक के पास चंद्रभान प्रकाश पशु पैंठ संचालित कर रहा है। यह क्षेत्र नगर पंचायत की सीमा में आता है। नगर पंचायत गोवर्धन ने 17 फरवरी को इन्हें पशु पैंठ लगाने की अनुमति देने से इनकार कर दिया था। एसडीएम संदीप वर्मा ने ब्लॉक के पास से पशु पैंठ परिवर्तित कर गांठौली अनाज मंडी के निकट लगाने के आदेश ईओ व पुलिस को दिए थे। पुलिस ने एसडीएम के आदेशों को ठेंगे पर रख पशु पैंठ परिवर्तित कराने से मना कर दिया।
बृहस्पतिवार को ब्लॉक के समीप ही पशु पैंठ लगाई गई। इससे जिला पंचायत को सरकारी राजस्व की हानि हो रही है। जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी ने बताया कि पशु पैंठ संचालित कराने का अधिकार जिला पंचायत को है। ब्लॉक क्षेत्र नगर पालिका क्षेत्र में आता है। यहां पशु पैंठ संचालित करना नियमों के विपरीत है। पैंठ परिवर्तित करने के आदेश का पुलिस ने पालन नहीं कराया है। पुलिस आरोपियों से रुपये लेकर पैंठ चलवा रही है। एसएसपी से शिकायत की गई है
विज्ञापन
पशु पैंठ का स्थान परिवर्तित कराने के लिए एसडीएम का आदेश मिला था, ब्लॉक के पास पैंठ लगाने के लिए संचालक को मना किया था। उसने वहां पैंठ शुरू करा दी थी, बाद में ईओ के नेतृत्व में पुलिस ने पशु पैंठ बंद करा दी। -गौरव त्रिपाठी, सीओ गोवर्धन