फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The Pilgrimage Development Council will inspect the old route of the Braj Chaurasi Kos Yatra.

Mathura News: तीर्थ विकास परिषद करेगा ब्र्रज चौरासी कोस यात्रा के पुराने मार्ग का निरीक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
The Pilgrimage Development Council will inspect the old route of the Braj Chaurasi Kos Yatra.
फरह। ब्रज चौरासी कोस यात्रा से फरह क्षेत्र को अलग किए जाने पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनूप चौधरी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र से मुलाकात की।
विज्ञापन

इस दौरान उपाध्यक्ष को बताया कि यात्रा का पड़ाव फरह के गांव गढ़ाया-लतीफपुर स्थित ऋषि गर्गाचार्य आश्रम में रहता था। यात्रा खडेरा घाट से यमुना नदी को पार करके यहां पहुंचती थी। इसके बाद यात्रा गांव शाहपुर, झंडीपुर, बलरई आदि गांवों से गुजरकर गांव बाद पहुंचती थी। यात्रा मार्ग का पुराना नक्शा भी उन्हें सौंपा गया। उपाध्यक्ष ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन दिया कि शीघ्र ही तीर्थ विकास के अधिकारी ऋषि गर्गाचार्य आश्रम एवं पुराने परिक्रमा मार्ग का अवलोकन करेंगें। प्रतिनिधि मंडल में पंडित रूपचंद शर्मा, गांव गढ़ाया के प्रधान धर्मवीर सिंह शामल रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed