फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The person who tampered with the jewellery pledged in the company was caught

Mathura News: कंपनी में गिरवीं रखे आभूषणों में फेरबदल करने वाला पकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
The person who tampered with the jewellery pledged in the company was caught
मथुरा। मुथूट फिनकार्प लि. कंपनी में ग्राहकों के गिरवीं रखे आभूषणों में फेरबदल करने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे कंपनी से ही बृहस्पतिवार शाम को पकड़ा है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, विकास बाजार स्थित मुथुट फिनकार्प, लि. अपर्णा टावर शाखा में एक ग्राहक ने आभूषण गिरवीं रखे थे। कुछ दिन बाद वह अपने आभूषण लेने आया तो कंपनी के कर्मचारियों ने उसे नकली आभूषण थमा दिए। पीड़ित ने इसकी शिकायत कंपनी के अधिकारी से की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। परेशान होकर पीड़ित ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने इसकी जांच की तो पता लगा कि कंपनी के ही प्रतिनिधि जोगेन्द्र सिंह ने फेरबदल करके नकली आभूषण थमा दिए हैं। सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया कि बृहस्पतिवार को आरोपी को गिरफ्तार किया है। विधिक कार्रवाई कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed